- चालक को आए नींद की झपकी बनी लापरवाही का कारण
- बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल
- दिल्ली से कोटद्वार जा रही थी रोडवेज बस, देर रात एक बजे की घटना
जनवाणी संवाददाता |
मवाना/हस्तिनापुर: मेरठ-पौड़ी एनएच-119 पर देर रात करीब एक बजे दिल्ली से कोटद्वार यात्रियों को लेकर जा रहे चालक को नींद की झपकी लगने के बाद बस पेड़ से टकराने पर बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे यात्रियों को मौत छूकर गुजर गए। हादसा होने के बाद बस में चीख-पुकार मच गयी और कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी।
हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल यात्रियों को देर रात सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने कुछ की हालत गंभीर देखते हुए पीएल शर्मा अस्पताल में रेफर कर दिया। जबकि अन्य यात्रियों को सकुशल उनके घर भेज दिया।

शुक्रवार रात करीब एक बजे कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से कोटद्वार यात्रियों को लेकर जा रही थी। इस दौरान जैसे ही रोडवेज बस मवाना-हस्तिनापुर रोड स्थित रानीनंगला गांव के समीप पहुंची तो चालक को नींद की छपकी लगने पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।
भीषण टक्कर के बाद बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने के बाद बस में चीख-पुकार मच गयी और हादसे की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। गनीमत ये रही कि भीषण टक्कर के बाद बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आनन-फानन एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कर हादसे में घायल यात्रियों को देर रात सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने कुछ यात्रियों की हालत गंभीर देखते हुए पीएल शर्मा अस्पताल में रेफर कर दिया।
एंबुलेंस सेवा कर्ताओं ने बताया कि हादसा काफी भयावह था। हादसे के बाद रोडवेज बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसी क्रम में बस में सवार अन्य यात्रियों को किसी अन्य रोडवेज बस के माध्यम से सकुशल उनके घर भेज दिया गया है। यात्रियों ने चालक की लापरवाही करार देते हुए हादसा होने की बात कही है।
बस दुर्घटना में लकी, संजय, उर्मिला, हसमुद्दीन, संकित, नूतन प्रताप, भीम सिंह, मंजू, विकास, दिलशाद, अनुभव, मलखान सिंह, अभिनव, ऊषा, जसवाल राव, भूपेन्द्र सिंह, कांता प्रसाद समेत करीब दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस की कड़ी मेहनत के साथ सभी घायलों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया है। समाचार भेजे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

