Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

ड्रैगन फ्रूट की खेती से बदलेगी किसानों की तकदीर

  • ड्रैगन फ्रूट डायबिटीज और अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण औषधि
  • इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है ड्रैगन
  • विटामिन बी और सी के साथ कैल्शियम, आयरन जैसे तत्व शामिल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इम्युनिटी बूस्टर ड्रैगन की खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। डायबिटीज, अस्थमा जैसी बीमारियों के लिए रामबाण औषधि ड्रैगन फ्रूट है। वहीं, पीएम मोदी भी किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती को जागरूक कर चुके हैं। सरकार की ओर से एक हेक्टेयर पर 36 हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जा रही है। थाईलैंड, चीन व मलेशिया में होने वाली ड्रैगन फ्रूट की खेती अब जिले में भी होने लगी है।

सूझबूझ और तकनीकी का इस्तेमाल किसानों के लिए कमाई का बेहतर जरिया भी साबित हो रहा है। कई गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण साबित होने वाले ड्रैगन फ्रूट की खेती ने किसानों की उन्नति के दरवाजे खोल दिए है। शुरुआत में बहुत कम लोगों ने रुचि दिखाई, लेकिन सालभर में बेहतर लाभ को देखते हुए किसानों का रुझान बढ़ा। जिला उद्यान विभाग की ओर से ड्रैगन फ्रूट के पौधे किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

16

जिले में फिलहाल एक किसान के द्वारा ही ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा रही है। वहीं, उद्यान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में ड्रैगन फू्रट की खेती करने वाले किसानों की संख्या में और वृद्धि होगी। वहीं ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे किसान का कहना है कि ड्रैगन फ्रूट की खेती उनके लिए फायदे का सौदा साबित हुई है। व्यापारी अब उनके फार्म पर आकर यहीं से माल लेकर जाने लगे हैं। इससे मंडियों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिला है। उनकी आय भी दोगुनी हो गई है।

क्या कहते हैं किसान?

ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले किसान ने बताया कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नही थी। उद्यान विभाग की ओर से पता चला जिसके बाद खेती की। खेती से काफी लाभ मिल रहा और आय भी दुगनी हो गयी है।

18

उनके फ्रूट दूसरे राज्यो में भी सप्लाई हो रहे है। किसान ने कहा कि शुरू में दिक्कत हुई, क्योंकि इसका पौधा बहुत हल्का होता है। पिलर के सहारे इसकी खेती होती है। ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों के लिए काफी लाभदायक है। दूसरे किसानों को भी इसकी खेती करनी चाहिए।

इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट डायबिटीज, अस्थमा जैसी बीमारियों के लिए रामबाण औषधि है। अधिक चर्बी वाले लोग भी इसका सेवन कर मोटापा कम करते हैं। यह फल हार्ट को मजबूत करने के साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है। इसमें विटामिन बी और सी के साथ कैल्शियम, आयरन जैसे तत्व भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।

पिलर के सहारे खड़ा होता है पौधा

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट का पौधा काफी नाजुक होता है, इसलिए पिलर के सहारे खड़ा करना होता है और ऊपर से हल्का पानी देना होता है। एक पिलर में चार पौधे लगा सकते हैं और 18 महीने में उसमें 50 से 120 फल आ जाते हैं। एक बार लगा पौधा कई साल चलता है। इसमें बीमारी भी नहीं लगती है। कांटे होने की वजह से इसे कोई जानवर भी नहीं खाता।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी हमले मामले में पांच गिरफ्तार, टीएमसी ने भाजपा पर लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 31 मई को बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)...

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...
spot_imgspot_img