Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

लखनऊ से आये आदेश, तो देर रात में लिया चार्ज

  • शुक्रवार देर रात को डीईओ हरेन्द्र सिंह ने लिया कैंट बोर्ड सीईओ का चार्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आखिरकार देर से ही सही, लेकिन मुख्यालय से आदेश प्राप्त होने के बाद डीईओ हरेन्द्र सिंह ने गुरुवार रात को कैंट बोर्ड सीईओ का अतिरिक्त चार्ज ग्रहण कर लिया है। उन्होंने एक तरफा चार्ज ग्रहण कर लिया है, देर रात्रि मुख्यालय से आदेश प्राप्त होने के बाद यह कार्रवाई हुई।

इससे पहले गुरुवार शाम को वह चार्ज लेने पहुंचे थे, लेकिन एकाउंट्स मिलान न होने पर उन्होंने चार्ज नहीं लिया, लेकिन बाद में सबकुछ सही मिलने के बाद उन्होंने देर रात में चार्ज ले लिया।

बता दें कि कैंट बोर्ड सीईओ नवेन्द्र नाथ का यहां मेरठ से प्रमोशन के साथ ट्रांसफर हो चुका है। मुख्यालय से इस संबंध में आदेश प्राप्त हो चुके हैं। वह डायरेक्टर बनकर पूणे जाएंगे। यहां डीईओ हरेन्द्र सिंह को कैंट बोर्ड सीईओ का अतिरिक्त चार्ज लेना है। बुधवार को दिनभर कैंट बोर्ड कार्यालय में चार्ज लिये जाने को लेकर हलचल सी मची रही।

डीईओ हरेन्द्र सिंह कैंट बोर्ड कार्यालय चार्ज लेने पहुंच गये थे, लेकिन सीईओ यहां मौजूद नहीं थे। मुख्यालय से गुरुवार को चार्ज लिये जाने के आदेश प्राप्त हुए थे जिसके बाद गुरुवार शाम पांच बजे डीईओ हरेन्द्र सिंह यहां सीईओ से चार्ज लेने पहुंचे। यहां उन्होंने सीईओ नवेन्द्र नाथ से वार्ता की और सभी कागजात चेक किये, लेकिन अंत में उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किये।

हिसाब न मिल पाने के कारण उन्होंने चार्ज नहीं लिया। यहां कैंट बोर्ड स्टाफ को हिसाब मिलाने के निर्देश दिये गये। उधर, बाद में देर रात्रि को लखनऊ डीजी कार्यालय से उन्हें वन साइड चार्ज एज्युम करने के आदेश प्राप्त हुए। जिसके बाद उन्होंने देर रात्रि को जाकर कैंट बोर्ड कार्यालय में कैंट बोर्ड सीईओ का अतिरिक्त चार्ज ग्रहण किया।

विकास, कर्मचारियों की समस्याएं के लिये करेंगे कार्य

डीईओ हरेन्द्र सिंह ने कैंट बोर्ड सीईओ का चार्ज लेने के बाद कहा कि कैंट बोर्ड की वास्तविक स्थिति से वह वाकिफ है। यहां जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण होगा और क्षेत्र के विकास के लिये जो भी कार्य किये जा सकेंगे वह समय पर पूरे कराये जाएंगे।

इसके अलावा उन्होंने यहां म्यूटेशन, चेंज आॅफ परपस, सब डिवीजन समेत तमाम कार्य जो भी बोर्ड के एक्ट के आधार पर किये जा सकेंगे उन्हें जल्द से जल्द कराया जायेगा। कर्मचारियों की सेलरी और पेंशन और अन्य समस्याओं को भी मुख्यालय तक पहुंचाया जायेगा।

जयपाल को हटाया, एमए जफर की नई तैनाती

कैंट बोर्ड सीईओ का चार्ज संभालते ही हरेंद्र सिंह एक्शन में दिखाई दिए। उन्होंने एमए जफर अली को कार्यालय अधीक्षक के पद पर नई तैनाती दी हैं। इसके साथ ही उन्हें प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सौंप दी। इस पद से जयपाल तोमर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। उनके स्थान पर एमए जफर अब नए प्रेस प्रवक्ता होंगे। लीगल सेल इंचार्ज भी बनाया एमए जफर को बनाया गया हैं। एमए जफर पहले भी इस पद पर तैनात रह चुके हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img