Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

उद्यान मंत्री ने राजकीय अलंकृत उद्यान में लिया पौधरोपण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर राजकीय शीतगृह परिसर में स्थित राजकीय अलंकृत उद्यान, अलीगंज में पौधारोपण किया। उन्होंने आम की नियमित फलत देने वाली बौनी किस्मों आम्रपाली एवं मल्लिका का रोपण किया गया।

इसके साथ ही बोगनवेलिया उद्यान को विकसित करने हेतु बोगनबेलिया की 50 प्रजातियों जिसमें मुख्य रूप से बेगम सिकन्दर, चित्रा, चेरी ब्लासम, डॉ. भाभा, श्वेता, सुरेखा, थिमा, डॉव मेहरा, डॉ. हरभजन सिंह, वाजिद अली शाह, डॉ. राव, डॉ. आरआर पाल, मिस मलीना एवं मेरी पामर आदि सम्मिलित हैं, के 550 पौधों का रोपण किया गया। इन सभी बोगनबेलिया के प्रजातियों से नए पौधे तैयार किये जायेंगे, जिसका रोपण प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर किया जायेगा।

इस वर्ष 1 करोड़ 55 लाख फलदार पौधों का वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंत्री द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगरीय क्षेत्र के असंतुलित हो रहे पर्यावरण को संतुलित करने, जन-मानस को पेड़-पौर्धों के महत्व के बारे में जागरूक करने तथा उन्हें अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंत्री जी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पौधों के रोपण के उपरान्त उसकी देख-भाल भी नियमित रूप से करें, जिससे यह पर्व सार्थक हो सके। विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में भी निर्देश दिये गये कि सभी अधिकारी व कर्मचारी सप्ताह में एक दिन किसी भी न्याय पंचायत में जायंगे, जहां 100-150 लोगों से सम्पर्क कर उन्हें विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में अवगत करायेंगे तथा प्रत्येक ग्राम सभा के कम से कम 5-5 लोगों तक योजना की जानकारी पम्पलेट के माध्यम से देंगे।

योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिये जनपद के किसी एक गांव का चयन कर उसमें सभी कार्यक्रम संचालित करें, जिससे दूसरे गांव के लोगों के लिये मॉडल स्थापित हो। विभागीय प्रक्षेत्र में क्या नया किया जा सकता है, इसका सुझाव सभी अधिकारी उपलब्ध करायें, जिससे उसके विकास की योजना बनायी जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img