Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

नगर विकास मंत्री ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, सफाई कर्मियों का जाना हाल

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शहरों की साफ-सफाई तथा पर्यावरण को जीवन के अनुकूल बनाने में लगे सभी सफाई कर्मियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में लोगों को साफ-सुथरा वातावरण तथा स्वस्थ व सुखद जीवन के लिये अनुकूल हवा व पर्यावरण मिले, इसके लिए हमारे कार्मिक सुबह 5 बजे से पसीना बहाते हैं। इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।

नगर विकास मंत्री रविवार प्रातः लखनऊ शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और सफाई कर्मियों का हाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने सफाई कर्मियों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया तथा देश व समाज के निर्माण में किए जा रहे उनके अहम योगदान को सराहा। साफ-सफाई का निरीक्षण करने के पश्चात नगर विकास मंत्री ने नगरों की सफ़ाई सहित नगरों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के लिये स्थापित व्यवस्था डेडिकेटेड कमाण्ड वकंट्रोल सेंटर के पुर्णतः संचालित हो जाने पर आज सभी नगर आयुक्तों के साथ नगरीय निकायों के 200 अधिकारियों-कर्मचारियों से नगरों की साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण, कूड़ा-कचरा उठान तथा नाले-नालियों की साफ-सफाई और इन पर किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर वर्चुअल संवाद किया तथा अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश के रखरखाव तथा शहर से निराश्रित पशुओं को हटाने व इनके व्यवस्थापन पर भी ध्यान दिया जाय। नगरीय कार्यों में तेजी लाने के लिये आधुनिक तकनीक व मशीनों का भी प्रयोग किया जाय। उन्होंने शहरी कार्यों में स्वयं सेवी संस्थाओं व नागरिकों का सहयोग लेने के लिए कार्यों का डॉक्यूमेंटेशन कर प्रचार-प्रसार करने का भी सुझाव दिया।

एके शर्मा ने कहा कि सभी नगर आयुक्त यह सुनिश्चित करें कि मानसून आने से पहले ही शहरों की नाले-नालियों की साफ-सफाई, शिल्ट व कूड़ा-कचरा के उठान का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा जाए कि वर्षा जल का भी आसानी से निकास हो सके, इसके लिए नाले-नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने शहरों के सुंदरीकरण के लिए पार्काे की साफ-सफाई, चौराहों व फुटपाथों को व्यवस्थित ढंग से विकसित कर इनका सौंदर्यीकरण करने तथा नगरीय सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरी वातावरण नगरीय जीवन के अनुकूल हो, इस पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए खाली जगहो पर पेड़-पौधे तथा हरी घास को लगाकर शहरों की हरियाली बढ़ाई जाए, इसके निर्देश दिए। उन्होंने शहरों के गंदगी वाले स्थानों को हटाने के लिए यहां पर पार्क व गार्डन आदि का निर्माण कर इन्हें विकसित करने, साथ ही नगरीय सीमा के भीतर अमृत सरोवरो के निर्माण कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरों में टॉयलेट की बेहतर व्यवस्था के लिए सामुदायिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस और...

Noida International Airport: ज़मीन से आसमान तक, नोएडा एयरपोर्ट पर किसानों की ऐतिहासिक उड़ान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास...

Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार...

सोमवती अमावस्या 2026: आज बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, बारिश से मिली राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में...
spot_imgspot_img