Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

  • दोपहर में झूमकर बरसे बदरा, लोगों का गर्मी से था हाल बेहाल

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल हो रहा था। बुधवार को मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। दोपहर के समय बदरा झूमकर बरसे और भीषण गर्मी से राहत मिली। वैज्ञानिकों की मानें तो अभी 24 से 48 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। जुलाई माह में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को मौसम बदला तो आसमान पर बादल बरसने लगे।

दोपहर के समय शुरू हुई बारिश का दौर शाम तक रुक-रुककर चलता रहा। तेज हवाओं के बीच मौसम खुशनुमा हो गया और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी। वहीं, मौसम भी खुशनुमा हो गया है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

09 16

अधिकतम आर्द्रता 95 व न्यूनतम आर्द्रता 65 दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर शाम तक 19.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अभी 24 से 48 घंटे तक मेरठ और आसपास जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img