Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

लखनऊ से जुड़े राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगी समुचित व्यवस्था: अवनीश

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जुड़ने वाले तीनों राष्ट्रीय राजमार्गो पर यातायात के सुचारू रूप से संचालन आदि की समस्या हेतु अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक भवन स्थित कमाण्ड सेण्डर में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस महानिदेशक, डीएस चौहान भी उपस्थित रहे।

लखनऊ से कानपुर, लखनऊ से बाराबंकी एवं लखनऊ से सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या के प्रभावी निराकरण, समुचित प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और यातायात के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से विचार विमर्श कर उनके समाधान हेतु तत्काल कार्य योजना बनाकर कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये है। तीनों राष्ट्रीय राजमार्गो पर पुलिस की समुचित पेट्रोलिंग व सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किये जाने तथा बड़े बड़े चैराहों पर हाई मास्ट लाईट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये गये है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने लखनऊ-कानपुर रोड पर जाम से होने वाली समस्या के संबंध में सभी बिन्दुओं पर गहनता से विस्तार से विचार विमर्श कर निर्देशित किया कि एनएचएआई, क्षेत्रीय प्रशासन एवं पुलिस परस्पर सहयोग से राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण, ढाबों एवं वेयर हाउस के बाहर अनियमित रूप से खड़े किये गये वाहनों को हटाये जाने आदि के संबंध में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराये।

अवस्थी ने दो बड़ी क्रेन की व्यवस्था भी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है ताकि असमायिक तकनीकी रूप से खराब हुए वाहनों व दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अन्यत्र स्थल तक शीघ्र पहुचाया जा सके। उन्होंने सर्विस लेन पर अतिक्रमण न होने देने, सर्विस लेन की समुचित मरम्मत किये जाने तथा उन्हे पार्किंग स्थल न बनने देने के निर्देश दिये है ताकि वाहनों का सुचारू रूप से आवागमन जारी रह सके।

अपर मुख्य सचिव गृह ने कड़ाई से निर्देशित किया है कि सड़क किनारे स्थित ढ़ाबों पर पार्किंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाय ताकि सड़क पर आवागमन की व्यवस्था बाधित न होने पाये। उन्होने सम्बन्धित विभागों से अपेक्षा की है कि वह मार्ग प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था को भी और अधिक चुस्त दुरुस्त कर उसका विस्तार करें। उन्होंने प्रभावी पेट्रोलिंग की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया।

उन्होंने निर्देशित किया है कि वाहनों के पार्किंग हेतु भी जगह जगह पर पर्याप्त व्यवस्था की जाय। इसके लिये लखनऊ विकास प्राधिकरण, परिवहन विभाग एवं नगर निगम द्वारा ट्रकों एवं अन्य मालवाहक वाहनों के समुचित ठहराव हेतु भूमि लीज पर या अधिग्रहण कर नियमानुसार हाल्टिंग एरिया भी शीघ्र विकसित करें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img