Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

खनन माफिया हाजी इकबाल की सारी हनक हुई हवा

  • कुर्की की कार्रवाई से जनपद भर में मचा रहा हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: खनन माफिया हाजी इकबाल की सारी हनक अब हवा हो चुकी है। ताजा मामला महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का है। बुधवार को हाजी इकबाल और उसके बेटों की कुल 148 चल-अचल संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रशासनिक अमला हाजी के मिर्जापुर पोल स्थित आवास को भी सील कर चुका। इससे पूरे जनपद में हड़कंप मचा रहा। हाजी के कुछ करीबियों को भी पुलिस ने रडार पर ले लिया है। फिलहाल, हाजी की तलाश में पुलिस टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही वह पुलिस शिकंजे में होगा।

बता दें कि खनन माफिया हाजी इकबाल के लगातार फरार रहने के कारण एक माह पूर्व उसकी कोठी पर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया था। एक माह में सरेंडर न करने पर संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी गई थी। दरअसल, पूर्व में एक महिला ने पुलिस में दी गई तहरीर में कहा था कि इकबाल और उसके बेटों एवं सहयोगियों ने उसे एक फार्म पर बुलाया। यहां पर महिला के साथ इकबाल और उसके सहयोगियों ने दुष्कर्म किया। इकबाल के बेटों ने उसकी बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस तहरीर के बिनाह पर पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया था। तभी से हाजी की तलाश जारी है। हाजी के तीन बेटों और उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। यह भी उल्लेखनीय है कि महिला थाना पुलिस ने इकबाल के फरार रहने के कारण एक माह पूर्व अदालत से कुर्की की कार्रवाई के लिए आवेदन किया था।

इसके बाद अदालत ने धारा 82 के तहत चेतावनी नोटिस जारी कर दिया था। एक माह बीतने के बाद भी इकबाल ने सरेंडर नहीं किया है तो अदालत ने कुर्की के आदेश एक रोज पहले ही जारी कर दिया था। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि धारा 83 के तहत बुधवार को इकबल की कोठी की कुर्की की गई है। बताया कि कोठी में 148 चल-अचल संपत्तियां हैं, जिसमें जमीन, कोठी, वाहन, ज्वेलरी, फर्नीचर आदि सामान हैं। यही नहीं, पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर डीआइजी की तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img