Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

ग्राम प्रधान ने कर्ज में डूबे परिवार की बेटी को उठाकर दुष्कर्म

  • अश्लील वीडियो भी वायरल की, आरोपी समेत 6 के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: दो दिन पहले सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें एक अधेड उम्र का व्यक्ति युवती के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो गांव की बताई गई हैं। रविवार को युवती के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांव का ही 55 वर्षीय हारून 16 नवम्बर को घर से उसकी 21 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर ले गया था। उसने अपनी पुत्री को काफी जगह तलाश किया।

बाद में वह हारून के घर पहुंचा तो आरोपी उसको बहकाते रहें कि एक दो दिन में तुम्हारी पुत्री को वापस भेज देगें। बाद में हारून ने उसकी पुत्री की ईख के खेत के अंदर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। गत 9 दिसम्बर को वह अपनी पुत्री के बारे में जब हारून के घर गया तो वहां पर उसे धमकी दी गई कि यहां से भाग जा नहीं तो तेरी दूसरी बेटी को भी उठा लेंगे।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी हारून व उसके भाई अब्बास, अफसर तथा बेटे मंसूर, जुबैर व भतीजे जुनैद निवासी मंडावर के विरूद्ध अपहरण, आईटी एक्ट व मारपीट तथा धमकी देने की धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।

गरीब परिवार को कर्ज में दबाकर किया दुष्कर्म
मुख्य आरोपी हारून पूर्व ग्राम प्रधान प्रत्याशी हैं। उसका परिवार गांव में दबंग किस्म का हैं। पीड़ित पक्ष गरीब मजदूर परिवार है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी पूर्व में हरियाणा से नकली डीजल-पेट्रोल का कारोबार करता था। इसी कारोबार में उसने युवती के दो भाइयों को काम पर लगा रखा था। धीरे-धीरे हारून द्वारा उनको एडवांस में रुपये दे दिये। जिसके बाद गरीब परिवार हारून के कर्ज के नीचे दब गया। हारुन ने उनकी युवती की इज्जत से खिलवाड़ शुरू कर दिया। गरीब परिवार से हारून कर्ज अदायगी का लगातार तगादा करता था। कर्ज न देने पर उन्हें धमकी दी जाती थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img