Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

सामान खरीदने के बाद जीएसटी बिल जरूर लें

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: रोशनाबाद स्थित राज्य कर विभाग (जीएसटी) के कार्यालय परिसर में बुधवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिल लाओ और इनाम पाओ योजना के तहत 41 विजेताओं को स्मार्ट मोबाइल, स्मार्ट वॉच और ईयर पोड्स जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

उत्तराखंड सरकार कि इस योजना के तहत नवंबर में खरीदारी एवं जीएसटी बिल को राज्य कर विभाग के बीएलआईपी-ऐप पर अपलोड करने वाले हरिद्वार के 41 विजेताओं को पुरस्कार का वितरण किये गये।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये ज्वाइंट कमिश्नर अजय कुमार ने लोगों से अपील की कि सामान खरीदने के बाद जीएसटी बिल जरूर लें तथा उस बिल को राज्य कर विभाग के बीएलआईपी-ऐप पर अपलोड करें तथा ऐप पर अधिक से अधिक संख्या में बिल डालने वालों को राज्य सरकार की तरफ से पुरस्कृत किया जायेगा।

पुरस्कार प्राप्त करते हुए उपभोक्ताओं ने सरकार की इस योजना की सराहना की और अधिक से अधिक जीएसटी बिल को ऐप पर अपलोड करने का एवं सोशल मीडिया से योजना का प्रचार प्रसार करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जॉइंट कमिश्नर (कार्यपालक) अजय कुमार, डिप्टी कमिश्नर रोशनलाल, धर्मेंद्र राज वीर सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर  रजनीकांत शाही, चंचल चौहान व राज्य कर अधिकारी विन्ध्यांचल सिंह, नवनीत सिंह एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मिनेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img