जनवाणी ब्यूरो |
छुटमलपुर: डंपर की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही साथ ही डंपर को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार थाना फतेहपुर के ग्राम गनदेवड़ा निवासी फैसल व सलमान पुत्रगण फय्याज बाइक पर सवार होकर चौली काम पर जा रहे थे।
जैसे ही वे बड़कला हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे तो सामने से तेज़ गति से आ रहे डंपर ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद फरार हुए डंपर को पुलिस ने कुछ दूर से बाद ही हिरासत में ले लिया। सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

