Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

विद्युत विभाग की टीम ने नगर के कई मोहल्लों में की छापामारी

जनवाणी ब्यूरो |

गंगोह: अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने नगर के कई मोहल्लों में छापामारी की। टीम ने बिजली चोरी के मामले में 100 लोगों को पकड़ा है जिनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है।

बिजली चोरी रोकने के लिए अधिशासी अभियंता सुधांशु श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्युत विभाग ने अलग अलग टीमें बनाकर कई मोहल्लों में एक साथ छापामारी की। कई घंटे चले इस अभियान के दौरान टीम ने 100 लोगों को मीटर से अलग केबिल डाल कर विद्युत चोरी करते पकड़ा है। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध विभाग द्वारा धारा 135 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की गई।

विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में खलबली मची रही। इस दौरान बकायेदारों को समय पर बिजली बिल जमा करने की हिदायत भी दी गई। ऐसा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। अधिशासी अभियंता सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि नगर में पिछले काफी समय से तार व ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायतें मिल रही थी।

उन्होंने बताया कि यह सब बिजली चोरी के कारण ओवरलोड के चलते हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। एसडीओ सतीश रावत, एसडीओ नवनीत यादव, एसडीओ अंकित त्यागी, एसडीओ सचिन गौड़ के अलावा अनेक जेई, विद्युत विभागीय स्टाफ व पुलिस बल शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img