Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

छात्र-छात्राएं मेहनत व लगन से करें परीक्षा तैयारी: कमलजीत

  • नगर के दुर्गा पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ विदाई समारोह

जनवाणी ब्यूरो |

नानौता: नगर के दुर्गा पब्लिक स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में जूनियर्स ने सीनियर छात्र छात्राओं को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

शनिवार को नगर के गुरुद्वारा चौक स्थित दुर्गा पब्लिक स्कूल में आयोजित विदाई समारोह का शुभारंभ प्रबंधक सरदार अरविंदर सिंह व परमजीत कौर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कमलजीत कौर ने छात्र-छात्राओं को मेहनत व लगन के साथ अपनी परीक्षाओं की तैयारी करने का आह्वान किया।

प्रबन्धक अरविंदर सिंह काका ने कहा कि बच्चे पढ़ लिखकर देश का भविष्य तय करने के साथ-साथ संस्कारों को भी अपने जीवन में ग्रहण करें। छात्र-छात्राएं अपने जीवन में लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें और उच्च पदों पर नियुक्त होकर माता-पिता के साथ-साथ देश का नाम रोशन करें।

इस दौरान अनु, रिहाना, सुहाना, वंशिका, स्वीटी, कनिका, अक्षरा, कुलजोत सिंह, खुशी, अरीबा, वाशु, जुबैर, आदित्य, हबीबा आदि को ड्राइंग प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान बुशरा खान, फरहा नाज, हिना अंसारी, साजिया जाफरी, शिखा पांचाल, कुलजीत कौर, रितु, कामिनी पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img