Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के दूसरे गाने की रिलीज डेट आउट, पढ़ें पूरी खबर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में है। हाल ही में फिल्म के रिलीज हुए पहले गाने ‘जय श्री राम’ ने तो नया रिकॉर्ड बनाया ही है वही अब मेकर ने दूसरे गाने की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म के दूसरे गाने को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

19 16

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के दूसरे गाना 29 मई को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सॉन्ग का नाम ‘राम सिया राम’ है और यह म्यूजिकल जोड़ी सचेत-परंपरा ने गाया और कंपोज किया है, इसके बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं।

‘राम सिया राम’ गाने की रिलीज के लिए मेकर्स कुछ अनोखा और बड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म, म्यूजिक चैनल से लेकर रेडियो स्टेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सभी दोपहर 12 बजे रियल टाइम में गाने की स्क्रीनिंग करने जा रहे हैं, ताकि यह गाना दूर-दूर तक गूंजे।

20 15

बता दें कि कृष्ण कुमार, राजेश नायर, भूषण कुमार, प्रसाद सुतार और ओम राउत के जरिए निर्मित यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img