Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

टमाटर की कीमत में अचानक हुई बढ़ोत्तरी, यहां जानें होलसेल मार्केट रेट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भीषण गर्मी और बारिश में देरी के कारण पिछले दो-तीन दिनों में टमाटर की कीमत में अचानक बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि रिटेल मार्केट में टमाटर की कीमत 80 से 120 रुपये पहुंच गई है जबकि होलसेल मार्केट में यह 65 से 70 रुपये किलो मिल रहा है।

व्यापारियों ने बताया कि अगर हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में बारिश ज्यादा रही तो फसलों पर असर पड़ सकता और कीमतें ऊंची रह सकती हैं। लेकिन अगर बारिश कम रही तो नई फसल उगाई जाएगी और कीमतों में कमी आने की उम्मीद है। टमाटर ही नहीं मंडियों में अन्य हरी सब्जियों की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है।

बता दें कि पिछले दो-तीन दिन पहले होलसेल मार्केट में इसकी कीमत 30 से 35 रुपये थी। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी और बारिश में देरी होने के कारण उत्पादन में अचानक आई कमी से टमाटर की कीमत दोगुनी हो गई है।

किसानो के अनुसार, मई महीने में टमाटर की कीमत तीन रुपये किलो रह गई थी जिस कारण किसानों ने टमाटर उगाने से परहेज किया है। लागत नहीं मिलने का कारण कई किसानों ने अपनी खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img