Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

Rajpal Yadav Case: बाउंस मामले में जेल गए राजपाल यादव के लिए बॉलीवुड स्टार्स आए आगे, सोनू सूद, सलमान और अजय देवगन ने किया समर्थन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। चेक बाउंस मामले में जेल जा चुके अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए अब पूरी फिल्म इंडस्ट्री आगे आई है। एक दिन पहले ही सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजपाल की मदद की अपील की और इंडस्ट्री के अन्य लोगों से भी उनके समर्थन का आग्रह किया। इस अपील के बाद कई सेलेब्स ने अभिनेता का हाथ थामा।

मैनेजर गोल्डी ने दी जानकारी

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि अभिनेता के समर्थन में कई नामी स्टार्स आगे आए हैं। इसमें सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, रतन नैन और वरुण धवन शामिल हैं। इसके अलावा डेविड धवन ने भी मदद का आश्वासन दिया है। गोल्डी ने कहा कि राजपाल इस समर्थन के लिए सभी का दिल से आभार व्यक्त कर रहे हैं।

जेल जाने से पहले मदद?

गोल्डी ने यह नहीं बताया कि राजपाल ने जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले किसी से मदद मांगी थी या नहीं। उन्होंने कहा, “अच्छी बात यह है कि उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री ने उनका समर्थन किया। यह सराहनीय है।”

कल होगी जमानत याचिका की सुनवाई

राजपाल की जल्द रिहाई की उम्मीद जताई जा रही है। गोल्डी ने कहा कि परिवार को मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। राजपाल खुद भी मजबूती से इस मुश्किल वक्त का सामना कर रहे हैं। उनके लिए जमानत याचिका पहले ही दाखिल हो चुकी है और कल सुनवाई होने की संभावना है, जिससे रिहाई की राह खुल सकती है।

अब तक मदद को आगे आए स्टार्स

सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन के अलावा गुरु रंधावा, गुरमीत चौधरी, केआरके जैसे कई स्टार्स भी आगे आए हैं। राव इंद्रजीत ने 1.11 करोड़ रुपये देने की घोषणा की और दूसरों से भी मदद करने का आग्रह किया। राजनेता तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया। केआरके ने 10 लाख रुपये देने का भरोसा दिया।

2010 का चेक बाउंस मामला

राजपाल यादव इस समय साल 2010 के चेक बाउंस मामले में जेल में हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए किसी कंपनी से लोन लिया था, लेकिन उसे चुका नहीं पाए। कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया। मामला लगभग 9 करोड़ रुपये का है। 5 फरवरी को राजपाल ने तिहाड़ में सरेंडर किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: झारखंड मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दबोचा आरोपी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड के साहिबगंज स्थित बोरियो...

Akshay Kumar: अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी अक्षरा सिंह, ‘घिस घिस घिस’ का फर्स्ट लुक आउट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP News: यूपी में बिजली संकट पर घमासान, अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
spot_imgspot_img