जनवाणी संवाददाता |
बास्टा: बास्टा व बीबीपुरा दोनों कस्बों की पेयजल आपूर्ति 3 दिन से प्रभावित हो रही है। दोनों कस्बों में लोग शुद्ध पानी के लिए तरस रहे हैं। वाटर लेवल खराब होने के कारण लोगों को दूषित पानी पीने के कारण मजबूर होना पड़ रहा है। त्योहारों को देखते हुए भी जल निगम के अधिकारी ध्यान नहीं देने के कारण लोगों में आक्रोश फैल रहा है। शनिवार की रात को टंकी का ट्यूबवेल का मोटर विद्युत करंट फैलने के कारण मोटर फूंक गई थी।
लोगों का आरोप है कि टंकी पर तैनात ऑपरेटर गजेंद्र सिंह अपने घर पर ही रात को सोता है। मोटर चालू करके चला जाता है। ऑपरेटर की लापरवाही की वजह से मोटर फूंक गई है। जल निगम के अधिकारी नहीं देखते आकर।
त्योहारों के मौके पर भी लोगों को पानी की खूब परेशानी उठानी पड़ी हैं।

सरकारी हैंडपंपों से भी दूषित पानी निकल रहा है। दर्जन भर हैंडपंप कई वर्षों से खराब पड़े हुए हैं। कोविड-19 के मद्देनजर दूषित पानी के सेवन से संक्रमण बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। टंकी का ऑपरेटर गजेंद्र सिंह ने बताया कि मोटर बिजनौर वर्कशॉप में भेजा जा रहा है 2 दिन के बाद मोटर आने पर ही पानी की सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

