Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर के युवक की गंगा में डूबने से मौत

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश से आगे पशुलोक बैराज आस्था पथ पर रविवार की रोज सहारनपुर का रहने वाला एक युवक गंगा में नहाते वक्त डूब गया था एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया है। युवक की बहन एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग अधिकारी के पद पर तैनात है। युवक अपनी बहन के पास यहां आया था।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि रविवार की शाम पशुलोक बैराज आस्था पथ के समीप गंगा में नहाते वक्त एक युवक की डूबने की सूचना पर मौके पर टीम को भेजा गया। गंगा में डूबे युवक की पहचान प्रतीक शर्मा (18 वर्ष) पुत्र विश्व बंधु शर्मा निवासी लाखनौर नागल रोड सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार की सुबह फिर से घटनास्थल के आसपास सर्चिंग अभियान शुरू किया। जहां युवक डूबा था उससे करीब 8 मीटर आगे उसका शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...
spot_imgspot_img