Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

Sports News: पेरिस ओलंपिक में सात स्पार्धाओं में चुनौती पेश करेंगा भारत,यहां जानें पूरी खबर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बीते दिन यानि शुक्रवार को देर रात होने वाले उद्घाटन समारोह के बाद आज यानि शनिवार को सात स्पार्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। भारत बैडमिंटन, निशानेबाजी, मुक्केबाजी, रोइंग, हॉकी, टेबल टेनिस और टेनिस में चुनौती पेश करने उतरेगा। इस दौरान 18 खिलाड़ी चुनौती पेश करने उतरेंगे, जबकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी पूल-बी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

किसकी होगी पहले शुरूआत

पहले दिन भारतीय चुनौती की शुरूआत निशानेबाज और रोइंग में पुरुष स्कल्स खिलाड़ी पंवार बलराज करेंगे। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन में संदीप सिंह/ इलावेनिल वालारिवन और अर्जुन बबूता/रमिता जिंदल की जोड़ी भारतीय समयानुसार करीब दोपहर साढ़े बारह बजे शुरुआत करेंगे।

इसके बाद अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह दोपहर करीब दो बजे 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालीफिकेशन में उतरेंगे। शाम को चार बजे 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालीफिकेशन में मनु भाकर और रिदम सांगवान चुनौती पेश करेंगे। वहीं, रोइंग में स्कल्स में पंवार बलराज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मुकाबले में उतरेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img