- पेपर में 150 सवालों में नेशनल सुरक्षा गार्ड को लेकर पूछा विस्तार से
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: संगीनों के साए और कड़े सुरक्षा घेरे तीसरे दिन रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न हुई। कहीं किसी प्रकार की अप्रिय सूचना नहीं मिली। इससे अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। वहीं, दूसरी ओर 150 प्रश्नों के पेपर में तमाम बातों पर सवाल थे, लेकिन सबसे ज्यादा रुचि एनएसजी यानि नेशनल सिक्योरिटी गार्ड को लेकर परीक्षार्थियों ने दिखाई। वेस्ट एंड रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से बाहर निकले कुछ परीक्षार्थियों से संवाददाता ने विस्तार से बात की। प्रश्नों में भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का उद्देश्य क्या है।
भारत में महात्मा गांधी के नेतृत्व में सत्याग्रह का पहला सफल उदाहरण था। इसी तरह कई अन्य सवाल और भी आए हैं। पढ़ाई करने वालों के लिए सिपाही बनना बेहद आसान है। प्रश्न पत्र कठिन नहीं था, लेकिन जानकारी होना बहुत जरूरी है। प्रश्न पत्र में परीक्षा में कुल 150 सवाल हल करने के लिए आए थे। प्रत्येक सही सवाल के दो अंक निर्धारित किए गए हैं। जबकि गलत उत्तर पर 0.5 की कटौती का प्रावधान किया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 तक हुई। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान था। अधिकांश सवाल अच्छे थे, लेकिन निगेटिव मार्किंग के कारण कुछ सवाल छोड़ने पड़े।
परीक्षा में देश-प्रदेश के कई चर्चित मुद्दों, भारत छोड़ो आंदोलन समेत विभिन्न घटनाओं घटनाओं को लेकर सवाल आए। यह सवाल विभिन्न विषयों से संबंधित थे। परीक्षा में भारत के उपराष्ट्रपति कौन हैं। विकल्प के रूप में जगदीप धनखड़, मोहम्मद हामिद अंसारी, एम वेंकैया नायडू और धर्मेंद्र प्रधान दिया गया था। इसके अलावा भी कई सवाल आए। भारत छोड़ो आंदोलन किसके जवाब में शुरू किया गया था। विकल्प के रूप में साइमन कमीशन, क्रिप्स मिशन, जलियांवाला बाग नरसंहार व रोलेट एक्ट शामिल रहे। उत्तर प्रदेश का कौन-सा शहर हिंदी और संस्कृत भाषा में विशेषज्ञता वाले शैक्षणिक संस्थाओं के लिए जाना जाता है। विकल्प के रूप में वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर के साथ लखनऊ दिया गया था।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय यानि एएमयू की स्थापना किस वर्ष की गई थी। विकल्प के रूप में 1877, 1875, 1901 व 1920 दिया। वर्ष 2020 का ज्ञानपीठ पुरस्कार किस रचनाकार को दिया गया था। विकल्प के रूप में सर्वेश यादव सब्वे, नीलमणि फुकान, कृष्णा सोबती व अमिताभ घोष के नाम दिए गए थे। छठा सवाल था दक्षिण कोरिया में कौन-सी मुद्रा का उपयोग किया जाता है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार पटना तक से भी अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए थे। इसके अलावा आसपास के जिलों में बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर समेत अन्य जिलों के अभ्यर्थी यहां रविवार को परीक्षा देने आए थे।
पुलिस भर्ती परीक्षा में मेरठ पुलिस पास
पुलिस भर्ती परीक्षा का सफल आयोजन कराकर मेरठ पुलिस ने साबित कर दिया कि उसके अफसरों व स्टॉफ में दम और खम दोनों हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि यह वाकई एक बेहद टफ टॉस्क था। इसको सफलता पूर्व निर्विध्न संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के एसएसपी व डीएम सरीखे अफसरों ने कई रातें जाग कर काटीं। डीएम दीपक मीणा व एसएसपी डा. विपिन ताडा समेत पूरा पुलिस महकमा यानि सभी छोटे बडेÞ अफसरों ने इस टॉस्क को चुनौती से लिया और इस श्रेय का बड़ा हिस्सा एसपी टैÑफिक जो नोडल अधिकारी थे उन्हें जाता है। एसएसपी के निर्देशन में उनका काम शानदार रहा। कांवड़ यात्रा के बाद मेरठ पुलिस का यह दूसरा सबसे बड़ा शानदार व सफल कार्य है।
पुलिस भर्ती के परीक्षार्थियों के लिए चलार्इं तीन स्पेशल ट्रेनें
पुलिस भर्ती परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा की हर पाली में मेरठ में हजारों परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। रोजाना हजारों परीक्षार्थी ट्रेनों से यहां आ रहे हैं। ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। अब 30 और 31 अगस्त को उक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी। यानी सोमवार से चार दिन परीक्षा में गैप रखा गया है। परीक्षार्थियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सहारनपुर से लखनऊ के लिए ट्रेन नंबर-4518 को दो दिन 29 व 30 अगस्त को संचालित किया जाएगा।
सहारनपुर से मुरादाबाद के लिए ट्रेन नंबर-4508 को रविवार को 31 अगस्त को संचालित किया जाएगा और सहारनपुर से गाजियाबाद के लिए ट्रेन नं. 4514 का संचालन रविवार की शाम से शुरू किया गया। यह ट्रेन 30 व 31 अगस्त को भी संचालित की जाएगी। सहारनपुर से 4514 ट्रेन को शाम साढ़े छह बजे संचालित किया गया। देर शाम उक्त ट्रेन सिटी स्टेशन पहुंची। हालांकि उक्त ट्रेन को वन साइड संचालित किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों को तीन दिन परीक्षा होने के बाद शुरू किया गया। इसलिए इसका परीक्षार्थियों को अधिक लाभ मिलने की उम्मीद नहीं जताई जा रही।

