Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

डकैती के बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली

  • दो साथी भी गिरफ्तार, माल बरामद, कारोबारी के यहां ई-रिक्शा से माल छोड़ने आया करते थे बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोहिया नगर के करीम नगर में रहने वाले धागा कारोबारी शादाब अंसारी के यहां परिवार को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले बदमाशों का एक साथी रविवार की रात को डंपिंग ग्राउंड अंडरपास के समीप हुई मुठभेड़ घायल हो गया। जबकि दो साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके कब्जे से डकैती में गया कुछ माल भी बरामद हो गया है। जिन बदमाशों ने डकैती डाली वो कारोबारी के यहां ई-रिक्शा से माल छोड़ने के लिए आया करते थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कारोबारी के यहां डकैती डालने वाले बदमाश थाना क्षेत्र के अंडरपास के समीप में मौजूद हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर लोहिया नगर संजय पांडे ने घेराबंदी कर ली। पुलिस ने वहां से मजहर, सरफराज व जकी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस जब मजहर को लेकर माल बरामद करने के लिए जा रही थी, उसी दौरान उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी गोली चलायी। एक गोली उसके पैर में जा लगी। इस आॅपरेशन में लोहिया नगर पुलिस के अलावा सर्विलांस टीम एवं स्वाट टीम भी शामिल रही।

उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त को हाजी सादाब अहमद पुत्र हाजी मकसूद निवासी उमरनगर हापुड़ रोड थाना लोहियानगर के घर में घुसकर बदमाशों द्वारा घर के सदस्यों को बन्धक बनाकर कैश व आभूषण (ज्वेलरी) की डकैती डाली थी। इसका मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि डकैती डालने वाले बदमाश मौहम्मद जकी, मजहर व सरफराज को कूड़े के ढेर अंडरपास के समीप मौजूद हैं। तीनों को दबोच लिया गया।

पुलिस टीम मजहर को माल की बरामदगी के लिए ले जा रही थी। पुलिस का कहना है कि बजोट पुलिया के पास मजहर ने तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें एक गोली मजहर के पांव में जा लगी वह घायल हो गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया व अन्य अभियुक्त मौ. जकी तथा सरफराज को कल न्यायालय प्रस्तुत किया जायेगा।

ऐसे अंजाम दी वारदात

डकैती की वारदात में शामिल रहे इन बदमाशों में से मौहम्मद जकी ने बताया कि वह अपने ई-रिक्शा से माल लाने-ले जाने का काम करता है तथा शादाब अंसारी के घर पर तीन-चार बार माल उतारने आया था। शादाब का बड़ा काम देखकर उसके मन में लालच आ गया, तब उसने अपने अन्य साथी मजहर, सरफराज व असलम तथा इमरान के साथ मिलकर डकैती करने की योजना बनायी थी।

21 को वह खुद अपने सभी साथियों के साथ दो बाइक व एक स्कूटी पर कारोबारी शादाब अंसारी के घर रात्रि 10 बजे पहुंच गये व मौका पाकर हम सभी घर के अन्दर घुस गये तथा सभी घर वालों के हाथ-पैर बाधकर घर में रखी कीमती चीजें कब्जे में लेकर वहां से लगभग एक घंटे बाद फरार हो गये। जकी ने बताया कि वह अपने साथी मजहर, सरफराज, असलम, इमरान व तीन अन्य के साथ आया था। अन्य तीन लोगों के नाम वह नहीं जानता था, क्योंकि उनको असलम अपने साथ लेकर आया था।

हिरासत में मजहर पर तमंचा कहां से आया?

बकौल, पुलिस कारोबारी सादाब अंसारी के यहां डकैती की वारदात में शामिल बदमाशों के तीन साथियों मजहर, सरफराज व जकी को उन्होंने लोहिया नगर के डंपिंग ग्राउंड अंडरपास के समीप से गिरफ्तार कर लिया था। माल की बरामदगी कराने को मजहर को साथ लेकर जा रहे थे। रास्ते में मजहर ने पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस का दावा यदि सही है तो सवाल उठता है कि पुलिस हिरासत में मजहर को तमंचा किसने दे दिया।

क्या जब पुलिस वाले मजहर को माल बरामद करने के लिए ले जा रहे थे। तभी उसके किसी साथी ने रास्ते में तमंचा पकड़ा दिया था। क्योंकि गिरफ्तारी के बाद आमतौर पुलिस सबसे पहले तलाशी का काम करती है। उसके बाद ही बदमाश दाखिल किए जाते हैं। या फिर यह मान लिया जाए कि मजहर के पास पहले से तमंचा था। उसकी सही से तलाशी नहीं ली गयी। इसी तमंचे से उसने फायर झोंक दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img