Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: यूपीएस के विरोध में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: आल टीचर एंपलाइज वैल्फेयर एसोसिएसन (अटेवा) के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के प्रांतीय आह्वान पर जनपद बागपत में हाथ में काली पट्टी बांधकर यूपीएस का विरोध प्रकट किया गया। अटेवा पेंशन मंच बागपत के जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया की प्रांतीय निर्देश के अनुसार दो सितंबर से 6 सितंबर तक हाथ में काली पट्टी बांधकर सभी शिक्षक व कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।

प्रांतीय संगठन द्वारा यूपीएस के विरोध के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं। 26 सितंबर को सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम रहेगा। सोमवार को सभी विद्यालयों व कार्यालय में यूपीएस का विरोध किया गया। इसी क्रम में मंच के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र तोमर द्वारा बताया गया कि यूपीएस पेंशन स्कीम एनपीएस से भी खराब है यूपीएस में कर्मचारी का काटा गया 10 प्रतिशत का अंशदान भी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।

धर्मेन्द्र तोमर ने बताया कि कर्मचारियों की हमेशा से ही ओपीएस की ही मांग रही है। पुरानी पेंशन के लिए ही धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। सभी कर्मचारी संगठन यूपीएस का विरोध कर रहे हैं। केवल पुरानी पेंशन ले रहे हैं। रेलवे के कुछ मठाधीशों ने ही इसे स्वीकार किया है। कर्मचारियों में इससे भारी नाराजगी है।जिलेभर के शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर यूपीएस का विरोध किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img