Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

PM Modi: ‘जल संचय जन भागीदारी पहल’ की पीएम मोदी ने की शुरूआत, कहा-‘यह बेहद अहम पहल है

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली:आज शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में जल संचय, जन भागीदारी पहल की शुरूआत की। पीएम मोदी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े। इस कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ‘यह बेहद अहम पहल है, जिसकी गुजरात की धरती से शुरुआत हो रही है। जल शक्ति मंत्रालय ने इस पहल की शुरुआत की है। हाल के दिनों में देश के हर कोने में भारी बारिश से तबाही जारी है। देश को कोई हिस्सा ही शायद होगा, जिसने इस प्राकृतिक आपदा की वजह से संकट न झेला हो।

इस बार गुजरात को भी भारी संकट का सामना करना पड़ा। हमारी सारी व्यवस्थाओं में भी इतनी क्षमता नहीं है कि इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में हमारी मदद कर सकें, लेकिन गुजरात के लोगों और अन्य देशवासियों में ये आदत है कि संकट की घड़ी में सभी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाते हैं।’

क्या बोले पीएम?

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘जल संरक्षण सिर्फ एक नीति नहीं है बल्कि यह एक प्रथा है। यह हमारी जिम्मेदारी भी है। जब भावी पीढ़ियां हमारा आकलन करेंगी तो हमारा जल के प्रति जो रवैया है, उसका भावी पीढ़ी सबसे पहले आकलन करेंगी। यह जीवन-मरण का सवाल है और यह मानवता के भविष्य का सवाल है।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IGI: दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Noida Airport: पीएम मोदी ने किया नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, उड्डयन क्षेत्र में नया अध्याय शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज...

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...
spot_imgspot_img