Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

Tv Serial: टीवी सीरियल अनुपमा की काव्या ने शो को छोड़ने की बताई खास वजह, कहा मेरे लिए अलविदा कहना ही बेहतर था

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीआरपी रेटिंग लिस्ट में नंबर एक पर आने वाले शो अनुपमा को घर घर में पसंद किया जाता है। इस शो से कई किरदारों ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। ​इनमें से एक मदालसा शर्मा भी हैं। टीवी सीरियल अनुपमा में काव्या की भूमिका निभाने वाली मदालसा शर्मा ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन अब वह इस शो को अ​लविदा कह चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने शो को छोड़ने के पीछे की वजह बताई है।

अभिनेत्री ने बातचीत के दौरान कहा कि, उनके सह-कलाकार सुधांशु पांडे की तरह उनका निर्णय अचानक नहीं लिया गया था, बल्कि पिछले कुछ समय से वह इस पर विचार कर रही थीं।

उन्होंने इसकी वजह का खुलासा करते हुए कहा, “जब शो 2020 में शुरू हुआ था इसके तो तीन मुख्य किरदार अनुपमा, वनराज और काव्या थे। यह काव्या ही थी, जिसने अनुपमा के जीवन को उथल-पुथल कर दिया था और सभी के लिए चीजें बदल दी थीं।”

मदालसा ने आगे कहा, “काव्या को एक स्वतंत्र और मजबूत महिला के रूप में दिखाया गया था, जिसमें एक शादीशुदा आदमी से प्यार करने और उसका पीछा करने की हिम्मत थी। मेरे किरदार में जबरदस्त विकास हुआ, लेकिन पिछले एक साल में मुझे लगा कि कहानी वनराज, काव्या और अनुपमा से आगे बढ़ गई है।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे किरदार में ज्यादा मसाला या आग नहीं बची थी। अगर काव्या ने पहले जैसा ग्रे किरदार निभाना जारी रखा होता तो मैं इस शो का हिस्सा बनी रहती। क्रिएटिव टीम पिछले कुछ महीनों से मेरे किरदार के साथ कुछ अलग करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। इसलिए राजन शाही सर (निर्माता) और मैंने आपसी सहमति से फैसला किया कि मेरे लिए शो को अलविदा कहना ही बेहतर है।”

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img