Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

एम्स ऋषिकेश की निदेशक प्रो मीनू सिंह दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी दुनियाभर के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में इस बार एम्स ऋषिकेश की प्रोफेसर मीनू सिंह को भी जगह दी गई है। प्रोफेसर मीनू सिंह वर्तमान में एम्स संस्थान की कार्यकारी निदेशक हैं।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की झोली में एक और बड़ी उपलब्धि आई है।

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह को दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। यह सूची केलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से सर्वे के बाद जारी की गई। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दुनियाभर के विश्वविद्यालयों में हुए शोध का सर्वे कराने के बाद जो सूची जारी की गई है, उनमें 3 हजार वैज्ञानिक और शोधार्थी केवल भारत के हैं।

दुनिया भर के लगभग 66 हजार विज्ञानियों को इस सूची में जगह मिली है। इसमें देश के कई संस्थानों के अनुसंधान कर्ताओं, डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को जगह दी गई है। बच्चों के श्वास रोग और इससे सम्बंधित बीमारियों के इलाज और इस क्षेत्र में किये गए विशेष अनुसंधानों की वजह से प्रोफेसर मीनू सिंह को सूची में शामिल किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img