Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

डिलीवरी में लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

  • ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित शिवाय हॉस्पिटल का मामला
  • हॉस्पिटल सील, लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिला मुजफ्फरनगर निवासी एक गर्भवती महिला की शनिवार देर रात शहर के एक अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने नर्सिंग होम के स्वीपर पर डिलीवरी कराए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

वहीं नवजात को उपचार के लिये दूसरे हॉस्पिटल में उपचार के लिये भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया।

मुजफ्फरनगर निवासी महिला नीतू पत्नी विकास को प्रसव पीड़ा होने पर देर रात शहर में बागपत अड्डे के निकट स्थित शिवाय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

महिला के भाई अजय का आरोप है कि हॉस्पिटल में डॉक्टर के न होने पर नौसिखया स्टाफ और स्वीपर ने उसकी बहन की नॉर्मल डिलीवरी करानी शुरू कर दी।

जिसके चलते शिशु महिला के गर्भ में ही फंस गया। आरोप है कि नौसिखया स्टाफ ने शिशु को जबरन बाहर को खींचा, जिसके चलते महिला की मौत हो गई। हॉस्पिटल का स्टाफ परिजनों से घंटों तक महिला की मौत की बात छुपाए रहा।

महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया। जिसके बाद हॉस्पिटल का स्टाफ मौके से फरार हो गया।

07 12

जानकारी के बाद पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने किसी प्रकार हंगामा कर रहे परिजनों को शांत किया। नवजात को इलाज के लिये दूसरे हॉस्पिटल भर्ती कराया था। जानकारी लगने पर सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

मृतका के पति की ओर से डाक्टर के खिलाफ तहरीर दी गई हैं। देर शाम परिजनों ने सदर बाजार हनुमान चौक स्थित हॉस्पिटल में पहुंचकर शिशु के इलाज के लिये हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर सदर बाजार एसओ विजय गुप्ता पहुंचकर परिजनों को शांत कराया।

उधर, इंस्पेक्टर सुभाष अत्री का कहना है कि मृतका महिला की पति की तहरीर पर महिला डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हॉस्पिटल को सील कर लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट सीएमओ डा. राजकुमार को भेजी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img