Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहलवानों ने दिखाया दम

  • विवि में चल रही 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर-19 में विभिन्न भारवर्गों के हुए मुकाबले

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिले में पहली बार आयोजित हो रही 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर-19 बालक-बालिका में प्रतिभाग कर रहे पहलवानों ने दूसरे दिन विभिन्न भारवर्गों में जीत के साथ पदक अर्जित किये। इस दौरान पहले दिनों के मुकाबलों में विजयी पहलवानों को मुख्य अतिथि ने मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि अश्विनी त्यागी सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश तथा विशेष स्थिति और राजेंद्र शर्मा पूर्व विधायक अर्जुनवाड़ी, सुनील राणा तथा पुलिस के कोच जितेंद्र राणा का संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, उप शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, लेखाधिकारी रामजी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पारुल वर्मा, कृष्ण कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. मेघराज सिंह ने स्वागत व सम्मान किया।

पहले दिन के बालक-बालिका वर्ग के विजेताओं को मेडल प्रदान किये गये। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग में 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में दिल्ली के सागर दलजीत ने पंजाब के राहुल कुमार को 11 अंकों से तकनीकी सुपीरिटी के आधार पर हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया, पंजाब के राहुल कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया। जबकि महाराष्ट्र के तनिष्क कदम ने तकनीकी आधार पर 16-5 से जीत हासिल पर कांस्य पदक प्राप्त किया तथा राजस्थान के अनिरुद्ध सिंह ने 8-5 की बढ़त बनाकर अंकों के आधार पर रजत पदक प्राप्त किया।

74 किलोग्राम कैटेगिरी में दिल्ली के सचिन दलाल ने तकनीकी सिक्योरिटी के आधार पर हराकर कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा मध्य प्रदेश के किशन यादव ने रजत पदक प्राप्त किया। किसी प्रकार अंकों के आधार पर हिमाचल प्रदेश के यदि बिंदर सिंह ने कांस्य पदक तथा महाराष्ट्र के जय बांद्रावाल ने रजत पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 55 किलोग्राम में दिल्ली की ईशा सोलंकी ने 10 अंक की बढ़त से स्वर्ण पदक प्राप्त किया

तथा मध्य प्रदेश की मिहिका सोनकर ने रजत पदक प्राप्त किया। हरियाणा की खुशी व राजस्थान की सुहानी ने अंकों के आधार पर कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग 59 किलोग्राम भार में हरियाणा की नेहा ने तकनीकी सुपिरिटी के आधार पर झारखंड की सिमरन को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा झारखंड की सिमरन ने रजत पदक प्राप्त किया। अंकों के आधार पर महाराष्ट्र की स्नेहल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

बिहार की जुगनू ने तकनीकी आधार पर कांस्य पदक प्राप्त किया। आज के कार्यक्रम में एसजीएफआई के आॅब्जर्वर समीर देव वार्मा, कोच जबर सिंह सोम, तकनीकी निदेशक राम आशीष महा खेल टीम से पवन बेंद्रे एवं दिनेश तकनीकी आॅफिशियल राम सज्जन यादव, यशवंत सिंह, जितेंद्र सिंह ऋषि सहवात सिंह निखिल अहलावत गोविंद यादव आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डा. पवित्र चौधरी, डीएन यादव ने संयुक्त रूप से किया तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डॉ. नारायण शरण, सुषमा यादव, डॉ. नीरा तोमर, डॉ. गौरव पाठक, प्रशांत चौधरी, निर्विकार आनंद, संजय शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img