जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बदमाशों से हुए एक एनकाउंटर के दौरान घायल हुए दरोगा ने अपना बलिदान देश के लिए दे दिया। आज उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दाैरान बेटे ने बलिदानी इंस्पेक्टर पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मेरठ से सांसद अरूण गोविल ने बलिदानी इंस्पेक्टर को कांधा दिया।
आपको बता दें कि शामली-करनाल बाॅर्डर पर बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दाैरान घायल हुए एसटीएफ इंस्पेक्टर उपचार के दाैरान बुधवार को बलिदान हो गए। जाबांज इंस्पेक्टर सुनील कुमार को चार बदमाशों को ढेर करने के दौरान तीन गोलियां लगी थीं। दो गोली पेट और तीसरी गोली लिवर में लगी थी। वहीं इस मुठभेड़ में चार बदमाश ढेर हुए थे। मंगलवार को घायल इंस्पेक्टर के पेट से चिकित्सकों ने तीन गोलियां निकाली थीं, जिसके बाद वे चिकित्सकों की देख-रेख में थे। गुरुवार को उनका बलिदान हुआ।

मेरठ पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी
पुलिस लाइन में अंतिम सलामी के बाद एसटीएफ के बलिदान इंस्पेक्टर सुनील कुमार के पार्थिव शरीर को मसूरी गांव ले जाया गया। बलिदानी इंस्पेक्टर को एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर, एसएसपी STF लखनऊ घुले, सुशील चंद्रभान, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने कंधा दिया।
पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर और अंतिम सलामी के बाद इंस्पेक्टर्स सुनील कुमार का पार्थिव शरीर उनके गांव ले जाया गया। गांव में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


