Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Rahul Gandhi: गुजरात में कांग्रेस नेताओं पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा-यदि 20-30 लोगों को निकालना पड़े तो..

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अहमदाबाद दौरे किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने अपनी पार्टी को आईना दिखाया और कईं चौंकाने वाली टिप्पणियां की। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को 20-30 लोगों को निकालना भी पड़े तो इसमें किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कई बब्बर शेर हैं। लेकिन पार्टी में दो गुट हैं। एक जनता के साथ है, तो दूसरा जनता से दूर हैं।

गुजरात के लिए कही ये बात

आगे कांग्रेस नेता राहुल ने कहा, ‘उन्हें ये बात स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस के नेता दिशा दिखाने में असफल रहे’। इससे पहले राहुल ने अहमदाबाद के ‘कार्यकर्ता सम्मेलन’ में महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। राहुल ने कहा कि ‘कल वरिष्ठ नेताओं, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात की। बकौल राहुल गांधी, ‘मेरा लक्ष्य था- आपके दिल की बातें जानना और समझना था।

इस बातचीत में संगठन, गुजरात की राजनीति और यहां की सरकार के कामकाज से जुड़ी बहुत सी बातें सामने आईं। लेकिन मैं यहां सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं आया हूं, बल्कि प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए आया हूं।’

गुजरात में कांग्रेस के संगठनों में कई तरह का विभाजन

राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के संगठनों में कई तरह का विभाजन है। उन्होंने कहा कि ‘एक जनता की इज्जत करता है, जनता के मुद्दों के लिए आवाज उठाता है, उसके दिल में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। दूसरा गुट जनता की इज्जत नहीं करता है। इसके लोग भाजपा से मिले हुए हैं।’

राहुल के इतना कहते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इन दोनों तरह के पार्टी नेताओं को जब तक अलग-अलग नहीं किया गया, यहां की जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकती।

कांग्रेस पार्टी में नेताओं की कमी नहीं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी में नेताओं की कमी नहीं है। बब्बर शेर हैं, लेकिन पीछे से चेन लगी है और बब्बर शेर बंधे हुए हैं। एक मेरी बैठक हो रही थी, जिसमें एक कार्यकर्ता ने कहा कि दो तरीके के घोड़े होते हैं, एक होता है रेस का और दूसरा होता है बारात का। कांग्रेस पार्टी बारात के घोड़े को रेस में डाल देती है और रेस के घोड़े को बारात में डाल देती है।

अब गुजरात की जनता भी ये देख रही है कि रेस में बारात के घोड़े डाले हुए हैं।’ राहुल गांधी ने कहा कि ‘पहला काम हमें ये करना है कि हमें पार्टी के भीतर जो गुटबाजी है, उसे अलग करना है और इसके लिए 20-30 लोगों को निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: साकेत में इमारत हादसा, 2 की मौत, घायलों का एम्स में इलाज जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो...

1 जून से बदलेगा, डीजल और एटीएफ का निर्यात शुल्क, घरेलू बाजार में राहत बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: 31 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार...

Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी हमले मामले में पांच गिरफ्तार, टीएमसी ने भाजपा पर लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 31 मई को बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)...
spot_imgspot_img