Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Meerut News: कार की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर

जनवाणी संवाददाता |

जानीखुर्द: मंगलवार की सुबह सिवाल खास अपनी रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार दंपत्ति की बाइक में कार की टक्कर से पत्नी की मौके पर मौत हो गई,जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कस्बा सिवाल खास निवासी गुलाब पुत्र जुल्फकार की रिश्तेदारी पास के ही गांव रसूल धौलड़ी में है।गुलाब मंगलवार की सुबह अपनी पच्चीस वर्षीय पत्नी शमीम को बाइक पर बैठकर ईद की खुशियां बांटने के लिए रसूलपुर धौलड़ी के लिए निकला था।गुलाब जैसे ही धौलड़ी मोदीनगर मार्ग पर पहुंचा सामने से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से गुलाब की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुलाब गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी पर राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।थाना पुलिस घटना में शामिल कार का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img