Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Bihar News: बिहार की राजनीति में नया विवाद, तेजस्वी यादव का आरोप–’नीतीश के बेटे की एंट्री रोकने में जुटी JDU की भुंजा पार्टी’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार की राजनीति एक बार फिर तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप के कारण गरमा गई है। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर राजनीति गर्माई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि JDU के भीतर ही एक ‘भुंजा पार्टी’ षड्यंत्र में जुटी है, जो किसी भी कीमत पर निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री रोकना चाहती है।

‘नीतीश जी के आसपास ही चल रहा है खेल’: तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा,“नीतीश कुमार के आसपास बैठे वही लोग जो उनके साथ बैठकर भुंजा खाते हैं, अब उनके बेटे के राजनीतिक भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ये लोग नहीं चाहते कि निशांत राजनीति में आएं।”

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार “अचेत राजनीतिक अवस्था” में हैं और उनके आसपास के लोग इसी का फायदा उठाकर छिपा हुआ एजेंडा चला रहे हैं।

क्या है ‘भुंजा पार्टी’?

‘भुंजा पार्टी’ शब्द का इस्तेमाल तेजस्वी ने नीतीश कुमार के कुछ नजदीकी नेताओं के लिए किया है, जो उनके साथ अनौपचारिक बैठकों में शामिल रहते हैं। उनका आरोप है कि यही गुट भीतर ही भीतर निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री रोकने के प्रयास में जुटा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img