Tuesday, June 23, 2026
- Advertisement -

Raj Babbar: विलेन की भूमिका से मिली शोहरत, राज बब्बर ने फिल्मों से लेकर राजनीति तक मचाई धाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता और प्रखर राजनेता राज बब्बर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी दमदार अभिनय शैली और प्रभावशाली संवाद अदायगी से उन्होंने भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि उन्होंने राजनीति के मंच पर भी बेबाक और बुलंद आवाज के रूप में खुद को स्थापित किया। इसके साथ ही अभिनेता का निजी जीवन भी काफी चर्चा में रहा है। ऐसे में चलिए जानते है उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…

अभिनय करियर की शुरूआत

बता दें कि, राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को उत्तर प्रदेश के टुंडला में हुआ था, जो फिरोजाबाद जिले में आता है। अभिनेता के अंदर बचपन से ही अभिनय का जुनून था, जिस कारण उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा के बाद वो दिल्ली आ गए और एनएसडी में एडमिशन ले लिया। यहां से उन्होंने एक्टिंग के गुर सीखे और थिएटर के जरिए अभिनेता ने अपने अभिनय कौशल को धार दी।

सिनेमाई करियर की शुरुआत

दरअसल, एनएसडी में पढ़ाई करने के बाद साल 1977 में उन्होंने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत की। अभिनेता की पहली फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ थी, जिसमें भारत में आपातकाल के दौर की कहानी दिखाते हुए तत्कालीन सरकार पर व्यंग्य किया गया था। हालांकि, अभिनता को खास पहचान साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ से मिली, जिसमें उन्होंने एक दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति का किरदार निभाया था। बताया जाता है कि इस रोल में उन्हें जीनत अमान के किरदार के साथ ऐसा करना था, जिस कारण अभिनेता घबरा गए थे। हालांकि, इस भूमिका ने एक्टर को काफी पहचान दिलाई। इसके बाद उन्हें कई फिल्में मिलने लगी और उन्होंने विलेन के तौर पर काफी नाम कमाया।

इन फिल्मों में किया काम

राज बब्बर एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने हीरो, विलेन के अलावा अन्य भूमिकाओं में भी एक अलग मिशाल पेश की। उनकी इसी कला ने दर्शकों को मुरीद बनाया है। अभिनेता की कुछ प्रमुख फिल्मों की बात करें, तो ‘प्रेम गीत’, ‘उमराव जान’, ‘मजदूर’, ‘मेहंदी’, ‘हकीकत’, ‘निकाह’, ‘अगर तुम ना होते’, ‘आज की आवाज’, ‘सलमा’, ‘आज’, ‘घायल’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अभिनेता ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल ‘बहादुर शाह जफर’, ‘महाभारत’ और ‘महाराजा रणजीत सिंह’ में भी शानदार भूमिका निभाई है।

पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे

फिल्मों के अलावा अभिनेता अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे। राज बब्बर ने साल 1975 में मशहूर अभिनेत्री नादिरा से शादी कर ली थी, जिनसे दो बच्चे हुए आर्य बब्बर और जूही बब्बर। शादीशुदा होने के बाद भी अभिनेता को स्मिता पाटिल से प्यार हो गया और उन्होंने साल 1986 में उनसे शादी कर ली। फिर उसी साल उनका बेटा हुआ प्रतीक बब्बर, बच्चे के जन्म के कुछ हफ्ते बाद ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया। इसके बाद अभिनेता फिर अपनी पहली बीवी के पास लौट आए। आज प्रतीक बब्बर भी एक अच्छे एक्टर हैं।

फिल्मों के बाद राजनीति में भी रखा कदम

सिनेमा की दुनिया में कमाल करने के बाद राज बब्बर ने साल 1989 में राजनीति में कदम रखा। उन्होंने जनता दल के साथ जुड़कर राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। बाद में अभिनेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। साल 1994-99 तक वो राज्यसभा के सदस्य रहे। साथ ही आपको बाताते चलें कि अभिनेता तीन बार लोकसभा के सदस्य और दो बार राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा वो उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की हॉरर वापसी, ‘रूह’ का ऐलान, 5 साल बाद फिर डराने को तैयार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Sunny Deol: ‘घायल’ के 36 साल पूरे, सनी देओल ने शेयर किया भावुक वीडियो, पिता धर्मेंद्र को किया याद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Raj Babbar: जैकी श्रॉफ ने राज बब्बर को 74वें जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं, पुरानी तस्वीर साझा की

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img