Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

Sunjay Kapur: करिश्मा कपूर के बच्चों का बड़ा दावा, पिता संजय कपूर की वसीयत फर्जी, कोर्ट में पेश किए सबूत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों समायरा कपूर और कियान राज कपूर ने सोमवार, 13 अक्तूबर 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट में अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चों की ओर से पेश वकील ने न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष दलील दी कि वसीयत में कई त्रुटियां और असंगतियां हैं। उनका कहना है कि यह दस्तावेज़ संभवतः खुद संजय कपूर द्वारा तैयार नहीं किया गया है।

करिश्मा के बच्चों के वकील ने दी यह दलील

करिश्मा के बच्चों के वकील महेश जेठमलानी ने यह दलील उनके दिवंगत पिता की कथित वसीयत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान दी। बता दें कि संजय कपूर की कथित तौर पर 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर विवाद है। समायरा और कियान के वकील ने दावा किया कि वसीयत में कुछ गलतिया हैं, जो संजय कपूर के लिए बहुत ही असामान्य थीं।

उठाए यह सवाल

संजय कपूर की वसीयत में करिश्मा की बेटी समायरा का पता गलत लिखा गया है और बेटे कियान का नाम गई जगहों पर गलत लिखा है। हाईकोर्ट के सामने वकील ने कहा, ‘दिवंगत संजय कपूर के अपने बच्चों के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। उन्होंने वसीयत में अपनी बेटी का पता गलत कैसे लिखा और अपने बेटे का नाम कई जगहों पर गलत कैसे लिखा’? वकील ने कहा कि यह वसीयत संजय कपूर को अपमानित करती है।

‘यह बहुत ही लापरवाही का काम है

आगे कहा, ‘यह बहुत ही लापरवाही का काम है। इस वसीयत में बड़ी-बड़ी गलतियां हैं। यह वसीयत संजय कपूर ने तैयार नहीं की थी, पढ़ी नहीं थी या बनाई नहीं थी’। वकील ने आगे कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि बच्चों की सौतेली मां प्रिया कपूर और अन्य लोगों के अलावा किसी और ने वसीयत तैयार की थी। वकील ने कहा, ‘अगर यह वसीयत जाली है, तो इसे केवल एक ही व्यक्ति ने बनाया होगा’। अदालत कल मामले की सुनवाई जारी रखेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img