जनवाणी ब्यूरो।
यूपी: ज्योतिर्मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज माघी पूर्णिमा के अवसर पर संगम में स्नान कर सकते हैं। इसको लेकर लखनऊ के कुछ वरिष्ठ अधिकारी उनसे संपर्क में हैं और उन्हें स्नान के लिए मनाने का प्रयास कर रहे हैं।
अधिकारियों की अपील पर शंकराचार्य ने स्पष्ट किया है कि वह कुछ शर्तों के पूरा होने पर ही माघी पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाएंगे। उन्होंने मौनी अमावस्या के दौरान अभद्रता करने वाले अधिकारियों से लिखित माफी, बटुकों, ब्राह्मणों, साधु-संतों और वृद्धों की पिटाई में शामिल पुलिसकर्मियों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और एफआईआर, तथा चारों शंकराचार्यों के स्नान के लिए अलग से प्रोटोकॉल बनाने की मांग रखी है।
शंकराचार्य ने साफ कहा है कि इन सभी चार मांगों के स्वीकार होने पर ही वह संगम स्नान करेंगे।

