Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

Ghooskhor Pandat: घूसखोर पंडित’ विवाद, मेकर्स और मनोज बाजपेयी ने दी सफाई, कहा- ‘हम लोगों की भावना का सम्मान करते हैं’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में फिल्म के नाम को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, और अब एफएमसी ने भी फिल्म के अनअथराइज्ड टाइटल पर मेकर्स को नोटिस जारी किया है। विवादों के बीच, फिल्म के निर्माता नीरज पांडे और अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक संयुक्त बयान जारी कर इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया है। दोनों ने फिल्म के उद्देश्य और टाइटल को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है, साथ ही प्रमोशनल सामग्री को हटाने की बात भी कही है।

मनोज बाजपेयी का बयान

विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए, मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, “लोगों की चिंताओं और भावनाओं का मैं सम्मान करता हूं। जब कुछ ऐसा होता है जिससे किसी को ठेस पहुंचती है, तो यह हमें रुककर उनकी बात सुनने पर मजबूर करता है। मेरे लिए यह फिल्म एक गलत व्यक्ति और उसकी आत्म-साक्षात्कार की यात्रा के बारे में थी। इसका उद्देश्य किसी समुदाय को आहत करना नहीं था।”

उन्होंने यह भी कहा, “नीरज पांडे के साथ काम करते हुए मैंने हमेशा देखा है कि वे अपनी फिल्मों को गंभीरता और सावधानी से बनाते हैं। जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए, हमने प्रचार सामग्री को हटाने का निर्णय लिया है, जो दर्शाता है कि हम इन चिंताओं को गंभीरता से ले रहे हैं।”

फिल्म में काल्पनिक कहानी, ‘पंडित’ शब्द का उपयोग केवल पात्र के नाम के रूप में

‘घूसखोर पंडित’ के नाम पर उठे विवाद के बाद, नीरज पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “हमारी फिल्म एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है, जिसमें ‘पंडित’ शब्द का इस्तेमाल एक काल्पनिक पात्र के नाम के रूप में किया गया है। यह फिल्म एक व्यक्ति के कार्यों और विकल्पों पर केंद्रित है, और इसका किसी भी जाति, धर्म या समुदाय से कोई संबंध नहीं है।”

नीरज पांडे ने यह भी कहा, “हम हमेशा अपनी फिल्मों को गहरी जिम्मेदारी और सम्मान के साथ बनाते हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करना है और हम यह समझते हैं कि फिल्म के टाइटल से कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। हम उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं और इसलिए हमने फिलहाल सभी प्रचार सामग्री को हटाने का निर्णय लिया है।”

बिना अनुमति के टाइटल का इस्तेमाल

फिल्म निर्माता संघ (एफएमसी) ने ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल पर मेकर्स को नोटिस भेजा है। एफएमसी का कहना है कि नीरज पांडे ने फिल्म के टाइटल के लिए अनिवार्य अनुमति प्राप्त नहीं की थी। नोटिस में कहा गया, “नीरज पांडे, जो इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के सदस्य हैं, ने ‘घूसखोर पंडित’ टाइटल के उपयोग के लिए अनुमति प्राप्त करने के लिए कोई आवेदन नहीं किया। इस प्रकार, इसका बिना अनुमति उपयोग अनुशासनात्मक कार्रवाई का कारण बन सकता है।”

मनोज बाजपेयी का किरदार

‘घूसखोर पंडित’ को रितेश शाह ने निर्देशित किया है और नीरज पांडे ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी ने अजय दीक्षित का किरदार निभाया है, जो एक रिश्वतखोर पुलिसवाला है। इसके अलावा, फिल्म में नुसरत भरूचा, कीकू शारदा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, श्रद्धा दास और अक्षय ओबेरॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img