जनवाणी संवाददाता |
ऊन: उप जिलाधिकारी ने धर्म कांटा का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 5 धर्म कांटों का चालान किया है। जिससे धर्म कांटा संचालकों में खलबली मची है।
मंडलायुक्त सहारनुर एवी राजमौलि ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी को बाट माप निरीक्षक के साथ धर्म कांटा के निरीक्षण के निर्देश दिए थे जिसके बाद सोमवार को बाट माप निरीक्षक के साथ उप जिलाधिकारी मणि अरोरा ने क्षेत्र के धर्म कांटों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मैसर्स बालाजी धर्म कांटा, मैसर्स शिव शक्ति धर्म कांटा ऊन, शिवाजी धर्म कांटा, मैसर्स हाशिम खान धर्म कांटा, मैसर्स किसान धर्म कांटा गढ़ी अब्दुल्ला खान पर तोल उपकरण की शुद्धता की जांच के लिए बाट पर्याप्त मात्रा में नहीं मिले। साथ ही, तोल उपकरण असत्यापित पाये गये जिसके बाद सभी का कांटों का चालान करते हुए तोल बंद करने के निर्देश दिए गए।
ऋषभ धर्म कांटा ढिंढाली का तोल सही पाया गया। दूसरी ओर, उप जिलाधिकारी की कार्रवाई से धर्म कांटा संचालकों में खलबली मची है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मंडलायुक्त के आदेशानुसार चेकिंग की गई चेकिंग में खामियां पाए जाने के बाद 5 धर्म काटों का चालान काटा गया है।

