Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

बिल वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं: राकेश टिकैत

  • लाठी-गोदी के साथ तैयारी करें आंदोलन करने वाले किसान
  • 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में पूरी ताकत के साथ शामिल हों

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि सरकार की मंशा नहीं लगती कि कानूनों को वापस ले। इसलिए उन्होंने भी ठान लिया है कि बिल वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस देश को बर्बाद करने के लिए सरकार कोई कमी नहीं छोड़ रही है।

कांट्रैक्ट फार्मिंग करने वाले कारपोरेट घराने 40 से 45 साल में इस धरती को केमिकल डालकर बंजर बना कर छोड़ देंगे। विश्व में दो तरह के मॉडल चले हुए। जिनमें एक चाइनीस मॉडल और एक यूरोपियन है। यूरोपियन मॉडल, चाइना मॉडल को मात देने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए भारत जैसे देश को बर्बाद करने पर तुल गए।

यह बात राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़ौत में चल रहे आंदोलन में कही।दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर से लौटते हुए वह बड़ौत के धरने में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब सरकार को घेरने का सवाल है। उठो जागो नहीं तो आने वाली पीढ़ी उन्हें माफ नहीं करेगी।

किसानों ने दिल्ली को चारों ओर से घेर रखा है। बड़ौत का धरना काबिले तारीफ है। यहां भले ही शासन प्रशासन का दबाव रहा हो। लेकिन यह लोग टस से मस नहीं हुए। लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमें लिखे जा रहे हैं। आंदोलन में सब सरकारें करती हैं।

रोहतक से लेकर दिल्ली तक 12 जगह किसानों के धरने हैं।उन्होंने कहा कि वालमार्ट जैसी कंपनी देश में आएंगी। वालमार्ट के पास 10000 पानी के जहाज हैं। जो कम से कम 2 देशों का माल खरीद कर वे अपने गोदामों में रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार 4-5 और कानून लाने जा रही है। रही सही कसर किसानों की को बर्बाद करने कि इन कानूनों में पूरी कर देंगे।उन्होंने कहा कि 26 तारीख को गणतंत्र दिवस की परेड में किसान ट्रैक्टर लेकर शामिल होंगे।

उसी की तैयारी चल रही है। हर जगह तैयारी चल रही है। 11 जनवरी से देशभर के विभिन्न स्थानों पर किसान नेता पहुंचकर बैठक करेंगे। लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है। किसानों को मजदूर बनाने की नीति है।लेबर लॉ को खत्म कर दिया गया। इनका मतलब साफ है कि किसी को बर्बाद कर दो तो सभी को काबू में कर लेंगे। यह कंपनी देश में आएगी और पहले ऊंचे दाम देंगे।

उसके बाद वह सस्ते में जमीन व फसल खरीदेंगे।उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि उठो और जागो। लाठी-गोदी (इंडे) के तैयारी करो, लड़ाई लंबी है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार, जयवीर तोमर एडवोकेट, थांबा ब्रजपाल सिंह, शरद तोमर, देशखाप चौधरी पुत्र संजू चौधरी, गौरव बड़ौत, आशुतोष सभासद आदि थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img