नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज का दिन देशवासियों के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का दिन है, क्योंकि आज 15 अगस्त है—वह दिन जब हमारा भारत देश वर्षों की लंबी संघर्ष यात्रा के बाद आजाद हुआ था। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। उनका संबोधन देशवासियों को नई प्रेरणा और ऊर्जा देने वाला रहा।
आज का दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि आज से FASTag वार्षिक पास की सुविधा की शुरुआत हो रही है। यह पहल देशभर के वाहन चालकों और राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा को और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नए प्लान के तहत आप एक साल में 200 बार टोल पार कर सकते हैं, वो भी बिना बार-बार भुगतान किए।
इस प्लान को आप अपने मौजूदा FASTag अकाउंट में ही एक्टिवेट कर सकते हैं। अगर आप भी इस सालाना फास्टैग पास को लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे एक्टिवेट कर सकते हैं।
कैसे खरीदें FASTag वार्षिक पास?
स्टेप 1: सबसे पहले अपने FASTag प्रदाता (जैसे Paytm, PhonePe, HDFC, ICICI, Axis आदि) की ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें।
स्टेप 2: FASTag सेक्शन में जाएं और “Annual Pass” या “Yearly Toll Plan” ऑप्शन को चुनें।
स्टेप 3: अपनी गाड़ी का नंबर और संबंधित जानकारी भरें।
स्टेप 4: पेमेंट ऑप्शन चुनें और सालाना शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 5: पेमेंट के बाद आपका पास एक्टिव हो जाएगा और आप 200 टोल फ्री ट्रांजैक्शन का लाभ उठा सकेंगे।
ध्यान रखें..
अगर आप ये 3 हजार रुपये वाला सालाना फास्टैग पास खरीदना चाहते हैं, तो जान लें कि आपको इसके लिए अलग से नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं होती है आप अपने पुराने फास्टैग अकाउंट में ही इस नए पास को लिंक करवा सकते हैं। पास वाहन और उससे जुड़े FASTag के वेरिफिकेशन के बाद ही एक्टिव होगा।
कहां आएगा ये पास काम?
इस नए वार्षिक फास्टैग का इस्तेमाल आप स्टेट हाईवे या फिर म्युनिसिपल टोल रोड पर नहीं कर पाएंगे। यहां पर आपको पहले की तरह अलग से ही टोल देना होगा
NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे के टोल पर आप इस 3 हजार रुपये वाले वार्षिक पास का इस्तेमाल कर पाएंगे

