Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

विवि में हुई नियुक्तियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

  • अभी तक की जांच में नोएडा के एक कॉलेज की शिक्षिका पर गिर चुकी है गाज
  • सीसीएसयू से संबंधित कई कॉलेजों में चल रही है जांच

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नेट के फर्जी प्रमाणपत्र लगा चौधरी चरण सिंह व उससे संबंधित कॉलेजों में नियुक्तियां पाने वालों की अब खैर नहीं। शासन स्तर से प्रदेश भर के विवि में नेट की फर्जी डिग्री लगा नौकरी पाने वाले शिक्षकों की जांच चल रही है।

ऐसे में पहली कार्रवाई नोएडा के एक कॉलेज की शिक्षिक पर हुई है। जिसके बाद शासन ने सीसीएसयू व उससे संबंधित कॉलेजों के शिक्षकों पर भी जांच बैठा दी है।

सीसीएसयू में गलत ढंग से हुई नियुक्तियों को लेकर शासन स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। जिसके बाद विवि से जुड़े मेरठ व सहारनपुर मंडल के कई शिक्षकों पर गाज भी गिर सकती है।

शासन स्तर पर इस मामले में सबसे पहले बड़ी कार्रवाई नोएडा के एक कॉलेज की शिक्षिका पर की हैं, जिसने एससी श्रेणी में नेट पास कर नौकरी हासिल की, जबकि वह नियुक्ति मान्य नहीं थी।

शासन ने उस शिक्षिका को निलंबित करने के बाद विवि से जवाब मांगा है। प्रदेशभर के विवि व कॉलेजों में हाल ही में 11 हजार 412 शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रमाणपत्रों की जांच हुई है।

जिसमें 27 मामलों को संदिग्ध श्रेणी में रखा है। विवि सूत्रों की माने तो विवि में पांच शिक्षकों की नियुक्ति जांच के घेरे में हैं, जिनके अर्हता प्रमाण पत्र संदेह के घेरे में है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.