Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

काव्यपाठ प्रतियोगिता में अदिति जैन ने पाया प्रथम स्थान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में हिंदी विभाग के तत्वावधान में मातृभाषा सप्ताह के अंतर्गत हिंदी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डा सुधारानी सिंह, डी लिट् हिंदी विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में अदिति जैन ने प्रथम, सलोनी एवं ज्योति सैनी ने द्वितीय एवं मानसी एवं आयुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।निर्णायक की भूमिका में डा भारती दीक्षित एवं डा शबीना परवीन रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डॉ ) दिनेश चंद्र ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img