Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

स्वर्ण-कांस्य पदक जीतकर लौटे निशानेबाज राजीव का स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

शामली: अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज राजीव मलिक द्वारा नेशनल पैरा शूटिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करते हुए 10 मीटर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण और 50 मीटर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर जनपद के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया। शनिवार को गांव पहुंचने पर राजीव मलिक का स्वागत किया गया।

मुजफ्फरनगर जनपद के गांव फुगाना निवासी निशानेबाज राजीव मलिक ने बताया एक से नौ मार्च तक मानव रचना यूनिवर्सिटी फरीदाबाद में नेशनल पैरा शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने 10 मीटर में स्वर्ण और 50 मीटर रापइफल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। साथ ही पेरू शूटिंग वर्ल्ड तथा एशियन गेम के लिए भी ट्रायल हुआ। उसमें राजीव ने अच्छा एवरेज दिया।

शनिवार को फुगाना गांव के क्रिकेट मैदान में आयोजित कार्यक्रम में निशानेबाज राजीव मलिक का स्वागत किया गया। यइस मौके पर प्रिंसीपल महेंद्र शर्मा ने बताया कि राजीव मलिक दो साल तक अपने खेल से दूर रहे। वह खेल उपकरणों की कमी और स्वास्थ्य में आई दिक्कतों से जूझते रहे।

इसके बाद भी राजीव मलिक ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर नाम रोशन किया। ग्राम प्रधान जितेंद्र मलिक समेत अन्य ने राजीव मलिक का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर रविंद्र मलिक, मनोज शर्मा, पुष्पेंद्र मलिक, नीलू, पिंटू प्रधान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img