जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: कोविड नोडल अधिकारी ने जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुच कर कोविड एल 2 अस्प्ताल का निरीक्षण किया।नोडल अधिकारी ने वहाँ भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और होम क्वारन्टीन में रह रहे कई मरीजो से फोन पर बात की।नोडल अधिकारी ने होमक्वान्टिन मरीजों से निरंतर सम्पर्क में रहने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
सोमवार को कोविड नोडल अधिकारी संजय कुमार ने सीडीओ केपी सिंह,सीएमओ विजय कुमार गोयल , उपजिलाधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक,एसीएमओ एस के निगम व बीडियो डॉ नरेंद्र पाल सिंह के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बने कोविड अस्प्ताल का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हाल जाना।
नोडल अधिकारी ने सी एच् सी प्रभारी डॉ मदनपाल सिंह को होम कवरन्टीन में रह रहे मरीजों से फोन सम्पर्क कर हालचाल लेने ने निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने खुद भी फोन कर कई मरीजों का हालचाल लिया।अधिकारियों ने सी एच् सी प्रभारी व स्टाफ की कार्यशैली की प्रशंशा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
नोडल अधिकारी ने शीघ्र एल 2 अस्प्ताल में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वाशन सी एच् सी प्रभारी को दिया। इस दौरान बीपीएम हिमांशु चौधरी, डॉ मो अमजद, डॉ कुमेश वाष्णेय आदि मौजूद रहे।

