जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने हरियाणा में किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए विरोध किया है। जिसके के गुट के नेताओं राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
हरियाणा में किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज की कई राजनैतिक दल और किसान संगठन विरोध कर रहे है।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने नांगल थाने के दरोगा प्रदीप कुमार और विनोद कुमार को एक ज्ञापन देकर मांग कि हरियाणा में हुए लाठीचार्ज की यूनियन घोर निदा करती है। वही राष्ट्रपति से मांग करती है कि किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे तुरन्त वापस हो, घायल किसानों को मुआवजा दिया जाए, दोषी अधिकारियों पर शीघ्र कार्रवाई हो।इस मौके भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के महिपाल सिंह भूदेव कुमार, नितिन कुमार, विनीत कुमार, अंकुल कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।

