Home Uttar Pradesh News Meerut छेड़खानी से परेशान होकर युवती ने छत से कूदकर जान दी

छेड़खानी से परेशान होकर युवती ने छत से कूदकर जान दी

छेड़खानी से परेशान होकर युवती ने छत से कूदकर जान दी
  • पुलिस को बिना बताये सूरजकुंड ले गए शव, बाद में लौटा लाए

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रह्मपुरी थानांतर्गत ईश्वरपुरी में एक रिटायर प्रधानाचार्य की बेटी ने छेड़खानी से परेशान होकर घर की तीसरी मंजिल से कूद कर जान दे दी।

परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिये बिना शव को सूरजकुंड ले गए, जैसे ही पुलिस को पता लगा तो शव को वापस बुलाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले 51 वर्षीय व्यक्ति पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए ब्रहमपुरी थाने में तहरीर दी है।

दरअसल पूरा मामला थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ईश्वर पुरी के पास फूल मंडी का है। जहां पर मनचले से परेशान युवती ने अपने घर के तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी।

01 20

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड प्रधानाचार्य डालचंद वर्मा की बेटी पिंकी वर्मा पड़ोस के ही रहने वाले युवक मुकेश पुत्र जगत सिंह से पिछले काफी समय से उसकी छेड़खानी से परेशान चल रही थी।

आरोप है कि मुकेश आए दिन उसको परेशान करता था। आज दिन में युवती के परिजनों से मुकेश से कहासुनी हो गई, लेकिन उसके बाद भी मुकेश शांत नहीं हुआ।

इससे परेशान होकर पिंकी अपनी छत के तीसरे मंजिल पर पहुंची जहां से उसने कूदकर अपनी जान दे दी। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री ने बताया कि पिंकी के सुसाइड करने के बाद परिजनों ने पुलिस को खबर नहीं दी और शव को सीधे अंतिम संस्कार के लिये सूरजकुंड लेकर चले गए।

इस बीच किसी ने 112 नंबर पर फोन कर दिया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने शव को वापस मोहल्ले में बुलवा लिया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। पिता डालचंद ने बताया कि उनकी बेटी पिंकी वर्मा ने एमआईटी से बीटेक किया है।

अगले माह ही उसकी जॉइनिंग बीटीसी में होनी थी, लेकिन इस पड़ोसी ने काफी समय से हमें परेशान कर रखा था। आज उससे झगड़ा हुआ था।

उसके बाद भी वो नहीं माना जिसके बाद उनकी बेटी ने अपनी छत पर से कूद कर जान दे दी। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि तहरीर आ गई है और उसमें मनोज पर आरोप लगाया गया है। इस मामले की जांच की जाएगी।