Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर ट्विटर के जरिए टिप्पणी की है।

उन्होंने कहा है कि जातिगत आधार पर वोटों को साधने के लिए भाजपा ने जिन्हें मंत्री बनाया है, बेहतर होता कि वह मंत्री पद को स्वीकार ही नहीं करते क्योंकि जब तक वे कुछ करना चाहेंगे आचार संहिता लागू हो जाएगी। अब काफी कम समय रह गया है।

उन्होंने कहा कि इनके समाज के विकास और उत्थान के लिए भाजपा सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं और जो कदम पहले बसपा उठा चुकी है उन योजनाओं को भी सरकार ने बंद कर दिया है।

इसके अलावा मायावती ने गन्ना मूल्य बढ़ाने पर भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि साढ़े 4 सालों तक प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी करती रही और गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया । 7 सितंबर को जब हमने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में इस आवाज को उठाया तब जाकर सरकार ने इस तरफ ध्यान आकर्षित किया जो इनके स्वार्थ को दर्शाता है।

केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों से पूरा किसान वर्ग दुखी और त्रस्त है लेकिन अब चुनाव से पहले अपनी फेस सेविंग के लिए गन्ने का थोड़ा सा मूल्य बढ़ाना किसानों की समस्या का समाधान नहीं है और किसान इनके बहकावे में आने वाला नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img