Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

अंजलि ने 55 घंटे के बाद क्रास किया हंगरी बॉर्डर

  • बूडापोस्ट रेलवे स्टेशन पर भारतीय एंबेसी अफसरों ने रोका

जनवाणी संवाददाता  |

कैराना: रूस और यूक्रेन के बीच भयंकर युद्ध जारी है। पहले से ही यूक्रेन की कीव मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा कैराना की छात्रा अंजलि करीब 55 घंटे तक हंगरी बॉर्डर पर फंसी रही। हालांकि लंबी जद्दोजहद के बाद उसने हंगरी बॉर्डर क्रास कर लिया है।

दरअसल, दो दिन पहले अंजलि हॉस्टल के अन्य छात्रों के साथ ट्रेन से हंगरी बॉर्डर के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन से करीब 400 किलोमीटर का सफर करने के बाद सभी स्टेशनों पर भारत लौटने वाले भारतीय छात्रों की भारी भीड़ मिली। मंगलवार को अंजली यूक्रेन के लवव रेलवे स्टेशन पर पहुंची लेकिन यहां ट्रेन न मिलने के बाद अपराह्न करीब 3 बजे सभी छात्रों ने एक बस हंगरी बॉर्डर के लिए बुक की।

बस में सवार होने के बाद गत रात्रि करीब एक बजे अंजलि हंगरी बॉर्डर पर पहुंची। अंजली के पिता बिट्टू पहिवाल ने बताया कि अंजलि बॉर्डर क्रास करने के बाद हंगरी पहुंच गई हैं। अंजली के पिता ने कहा कि बेटी युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से निकलकर सही सलामत हंगरी पहुंच गई हैं। जिसके बाद उन्हें थोड़ी राहत मिली है। भगवान की कृपा से जल्द ही बेटी भारत लौट आएगी।

भारतीय एंबेसी के अफसरों ने हंगरी स्टेशन पर रोका

अंजलि ने बताया कि हंगरी बॉर्डर क्रास करने के बाद वह ट्रेन से अन्य छात्रों के साथ हंगरी के बूडापोस्ट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। भारतीय एंबेसी के अधिकारियों ने उन्हें वहीं पर ही रोक दिया। यहां पर मौजूद एक हॉस्टल से ही उनको एयरपोर्ट पर ले जाने की बात कही गई हैं।

हंगरी में मोबाइल सिम हो गए बंद

यूक्रेन की राजधानी कीव से हंगरी पहुंची छात्रा अंजलि ने बताया कि हंगरी में आने के बाद उनके मोबाइल सिम ने काम करना बंद कर दिया। मोबाइलों में वहां के नेटवर्क नहीं आ सकें। जिसके बाद एक स्थानीय व्यक्ति के मोबाइल से हॉटस्पॉट के जरिए नेटवर्क कनेक्ट किए तथा अपनी लोकेशन भेजी।

पापा हम सही सलामत पहुंच गए.. आप चिंता न करें

हंगरी के बूड़ापोस्ट रेलवे स्टेशन पर पहुंची छात्रा अंजलि ने मैसेज कर अपने पिता से कहा कि पापा हम सब यहां पर सही सलामत पहुंच गए हैं। जल्द ही हम एक अन्य हॉस्टल में पहुंच जाएंगे। जहां पर भारतीय छात्रों को रोका गया हैं। आप चिंता न करें।

हंगरी पहुंचकर भेखे प्यासे छात्रों ने खाया बर्गर

पिछले 55 घंटे से यूक्रेन से चले सभी छात्र हंगरी बॉर्डर पहुंचे। जहां पर भारत के समय अनुसार रात करीब एक बजे हंगरी में पहुंचने के बाद अंजलि सहित सभी छात्रों ने बर्गर खाकर अपना पेट भरा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img