Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली

  • आरोपी के कब्जे से गौमांस व गौकशी के उपकरण बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: थाना चरथावल पुलिस द्वारा बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौकश को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से गौमांस व गौकशी के उपकरण के अलावा अवैध शस्त्र भी बरामद हुए हैं।

थाना चरथावल पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि 04 व्यक्तियों द्वारा ग्राम कुल्हैड़ी के जंगल में गौकशी कर आपस में गौमांस बांटा जा रहा है। सूचना पर थाना चरथावल पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की गयी । अचानक पुलिस टीम को देखकर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया, जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची।

पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा तथा लगातार पुलिस टीम पर फायरिंग करते रहे । पुलिस टीम द्वारा साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी, जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा 03 बदमाश अँधेरा व खड़ी फसल का फायदा उठाकर मौके से भाग गए।

पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की । पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गौमांस, गौकशी के उपकरण, अवैध शस्त्र बरामद किए हैं । घायल व गिरफ्तार आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महकार पुत्र महताब निवासी ग्राम कुल्हैड़ी थाना चरथावल बताया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img