Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

चलती बाइक में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

जनवाणी ब्यूरो |

ऋषिकेश: तीर्थ नगरी ऋषिकेश के व्यस्ततम देहरादून मार्ग पर सिटी सेंटर के समीप गुरुवार की दोपहर सड़क पर चलती एक मोटरसाइकिल पर अचानक आग लग गई। बाइक चालक ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते-देखते यह मोटरसाइकिल आग का गोला बन गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार के दोपहर नटराज चौक की ओर से एक बाइक सवार युवक हरिद्वार रोड की ओर जा रहा था। कोतवाली वह सिटी सेंटर के मध्य अचानक बाइक में आग लग गई। आग की लपेटे देख बाइक सवार ने किसी तरह बाइक को रोका और कूद कर अपनी जान बचाई।

देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही की बाजार बंद था और बाइक किसी से भी टकराई नहीं। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक पर लगी आग को बुझा दिया।

आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चला है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टि शार्ट सर्किट होने की वजह से बाइक ने आग लगी होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img