- परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, विधायक अशोक राणा, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने दैनिक जनवाणी कार्यालय का किया शुभारंभ, 2011 से राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से कर रहा है प्रकाशित
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, विधायक अशोक राणा, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने सोमवार को दैनिक जनवाणी कार्यालय धामपुर का पंजाबी कॉलोनी के सामने फीता काटकर शुभारंभ किया।
दैनिक जनवाणी समाचार पत्र के कार्यालय के भव्य शुभारंभ पर सोमवार को हवन यज्ञ संपादित किया गया। हवन यज्ञ पंडित मोनू शर्मा ने संपादित कराया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान धीरेंद्र शेखावत ने पत्नी र्इंदू चौहान के साथ मंत्रोच्चारण के बीच आहुति दी।

कार्यक्रम में विमल चौहान, ज्योति सिसोदिया, पवन कुमार, पत्नीक ममता चौहान, सतीश शर्मा आदि शामिल रहे। इसके बाद परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि दैनिक जनवाणी समाचार पत्र एक सकारात्मक सोच है। कई वर्षोें से समाचार समाजहित व राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने में अपना अहम योगदान निभा रहा है।

शिक्षा व खेलकूद की खबरों को भी समाचार पत्र में प्रमुख स्थान मिलता है। उन्होंने कहा यह धामपुर वासियों का सौभाग्य है, जो दैनिक जनवाणी का पुन: कार्यालय खुलने से वह अपनी विभिन्न समस्याओं को समाचार पत्र के माध्यम से उठा सकते हैं। बिना राजनीतिक द्वेष के समाचार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अडिग खड़ा है।

इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन राजू गुप्ता, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डा.एनपी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री व एमकेडी स्कूल की संचालिका रश्मि शर्मा रावल, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, नगराध्यक्ष राघव शरण गोयल, प्रमोद राठी, लाला नरेंद्र कुमार खैराती वाले, नीरज प्रताप सिंह, शिवसेना नेता विजय जैन, आरके आर्य एडवोकेट, राहुल ठाकुर, नागेश्वर गहलौत, मयंक अग्रवाल, राजेन्द्र चौधरी, कमल भटनागर, पूर्व सभासद संतोष राजपूत, इंद्र सिंह, ज्योति सिसोदिया, कपिल चौहान, हरीश अग्रवाल, हरभजन सिंह मनिस्टर, राकेश उर्फ राका, बिल्लू सरदार, अनुज चौहान, मास्टर विश्वपाल सिंह, सुधीर चौहान, अरुण, राजीव, वैभव, सुनील, विनीत आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे ये पत्रकार
दैनिक जनवाणी के ब्यूरो चीफ बृजवीर चौधरी, बिजनौर के वरिष्ठ पत्रकार हरवीर डबास, धामपुर के वरिष्ठ पत्रकार सत्यराज, सतीश शर्मा, अभिषेक गुप्ता, अनिल कश्यप, भूपेंद्र शर्मा, शरद राजवंशी, केशव चौहान, खुर्शीद अंसारी, खुर्शीद आलम, राहुल श्याम, विकास, दिनेश प्रजापति, पंकज दक्ष, जरीफ उस्मानी, नगीना से वरिष्ठ पत्रकार मुकेश त्यागी, नहटौर से विशाल शर्मा, अफजलगढ़ से शुऐब, स्योहारा से रियाज उर्फ प्रिंस, भूतपुरी से नरेश गौतम, बरूकी से राहुल चौधरी, फोटाग्राफर प्रवीण कुमार भोलू व राजकुमार, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

