Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Jolly LLB 3: हंसी-मज़ाक के साथ गंभीर मुद्दा, ‘जॉली एलएलबी 3’ में गूंजेगी किसानों की आवाज़

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और अब ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

ट्रेलर में दिखाया किसानों का दर्द

दरअसल, 3 मिनट 5 सेकंड के इस ट्रेलर में किसानों का दर्द दिखाया गया है। इस बार कहानी किसानों के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां एक बड़ा आदमी है, जो किसानों की जमीन हड़प रहा है। दूसरी ओर छोटे किसान हैं, जो अपनी जमीन बचाने के लिए जॉली के पास पहुंचते हैं। पहले जहां किसान अक्षय कुमार के पास पहुंचते हैं, वहीं बाद में गेम पलट जाता है। ट्रेलर देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि जॉली 1 यानी अरशद वारसी जहां किसानों का केस लड़ रहे हैं और किसानों के वकील हैं। वहीं अक्षय कुमार उस बड़े आदमी यानी गजराज राव के वकील हैं। पिछली दो फिल्मों की तरह इस बार भी कहानी में कॉमेडी और फन के साथ इमोशनल एंगल और सामाजिक मुद्दे को भी उठाया गया है।

निगेटिव किरदार निभा रहे गजराज राव

ट्रेलर में फिल्म की बाकी कास्ट की भी झलक देखने को मिली है। ‘जॉली एलएलबी 3’ में गजराज राव एक बार फिर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वो फिल्म में निगेटिव किरदार निभा रहे हैं। वहीं हुमा कुरैशी और अमृता राव अपने-अपने पहले के किरदारों में ही दिखेंगी। हुमा जहां अक्षय कुमार की पत्नी बनी हैं, वहीं अमृता अरशद वारसी की पत्नी के रोल में हैं। इसके अलावा इस बार सीमा बिस्वास भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी।

कब रिलीज होगी फिल्म

सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अम्रता राव और संजय मिश्रा सरीखे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

एक साथ नजर आएंगे दोनों जॉली

‘जॉली एलएलबी 3’ इस कोर्ट रूम ड्रामा फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त है। इससे पहले फिल्म के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। पहले पार्ट में जहां अरशद वारसी जॉली बने थे, जो मेरठ से आता है। जबकि दूसरे पार्ट ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार जॉली के किरदार में नजर आए थे। यह जॉली कानपुर से आता है। अब फिल्म के तीसरे पार्ट में दोनों ही जॉली पहली बार एक साथ नजर आएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img